{"_id":"5ed2270f8ebc3e909726a9f3","slug":"coronavirus-in-japan-new-coronavirus-cases-coming-around-the-country-since-fully-lifting-its-state-of-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: आपातकाल हटने के बाद फिर से सामने आए नए मामले, शुक्रवार को 12 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान: आपातकाल हटने के बाद फिर से सामने आए नए मामले, शुक्रवार को 12 लोगों की मौत
Sat, 30 May 2020 02:57 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 30 May 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 75 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय आपातकाल हटाने के बाद से यह लगातार चौथा दिन है, जब देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
इन नए मामलों के साथ जापान में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17,516 हो गई है। इनमें से 16,804 जापानी भू-भाग पर सामने आए हैं, वहीं 712 मामले डायमंड प्रिंस जहाज पर सामने आए हैं। इस खतरनाक वायरस से जापान में अब तक 899 लोगों की मौत (886 जापानी भू-भाग और 13 जहाज पर) हुई है।
विज्ञापन
जापान के दक्षिणी शहर किताकयुशू में शुक्रवार को कोविड-19 के 26 नए मामले दर्ज किए गए। जहां वृद्धा आश्रम और अस्पताल एक क्लस्टर के रूप में उभरा है। इस शहर में पिछले सप्ताह 69 नए मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
राजधानी टोक्यो में भी संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। यहां शुक्रवार को 22 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए। वहीं, तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई। नए मामलों के सामने आने से यह स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है कि देश में संक्रमण का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है।
प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को पूरे देश से आपातकाल को हटा लिया था। हालांकि, राजधानी टोक्यो और चार अन्य जनपदों को छोड़कर देश के कई प्रांतों ने पहले ही लॉकडाउन और आपातकाल में कुछ रियायत दे रखी थी।
बता दें कि, दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 66 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 60 लाख 33 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 26 लाख 61 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से अब तक एक लाख चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 17 लाख 93 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।