{"_id":"5eb4c3f48ebc3e90955a7131","slug":"coronavirus-in-america-american-schools-are-reopening-amid-pandemic-covid-19-and-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में स्कूल फिर से खुलने शुरू, बच्चों और अभिभावकों में उत्साह की लहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में स्कूल फिर से खुलने शुरू, बच्चों और अभिभावकों में उत्साह की लहर
Fri, 08 May 2020 08:01 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 08 May 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में हालात धीरे-धीरे सामान्य होने शुरू हो रहे है। अमेरिका के मोंटाना राज्य में स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। गुरुवार को राज्य के विलो क्रीक स्कूल को खोला गया। इस दौरान छात्रों को एक-दूसरे से दूरी बनाकर खड़े होने को कहा गया और स्कूल में प्रवेश से पहले उनके तापमान की जांच की गई।
विज्ञापन
स्कूलों के फिर से खुलने से बच्चों सहित उनके माता-पिता भी उत्साहित है। वहीं, अमेरिका के 48 राज्य और वाशिंगटन डीसी ने आदेश दिया है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण शैक्षणिक वर्ष के अंत तक स्कूल बंद किए जाए। दूसरी तरफ अमेरिकी राज्य मोंटाना और इडाहो में इस सप्ताह से स्कूल खुल गए है। जबकि कुछ हफ्तों बाद से ही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
मोंटाना के गवर्नर स्टीव बुलौक ने पिछले महीने कहा था कि राज्य के स्कूल सात मई तक वापस खुल सकते है, हालांकि यह स्थानीय जिला प्रशासन पर निर्भर करेगा कि वह स्कूलों को खोलना चाहते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विलो क्रीक स्कूल ग्लाटिन काउंटी में स्थित है। मोंटाना के सभी काउंटियों में से सबसे ज्यादा कोविड-19 के मामले ग्लाटिन काउंटी में ही सामने आए थे। जहां 146 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे और एक व्यक्ति की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी संक्रमित मरीज अब ठीक हो चुके हैं और काउंटी में अब एक भी सक्रिय मामला नहीं है।
विलो क्रीक स्कूल की प्रधानाचार्या बोनी लोवर ने कहा कि अधिकतर अभिभावक स्कूल को खोलने के पक्ष में थे, यहां तक कि वे कुछ हफ्तों तक भी स्कूल खोले जाने का समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने सभी अभिभावकों को स्कूल खोलने को लेकर मतदान करने को कहा, जिसमें से 76% ने स्कूल को फिर से खोलने का समर्थन किया।
विलो क्रीक में पढ़ने वाले दो छात्रों की मां एरिक वाह्ल ने कहा कि बच्चे स्कूल के दोबारा खुलने से बेहद उत्साहित है। वे खुश हैं कि उन्हें फिर से स्कूल जाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चे अपने दोस्तों और अध्यापकों को याद कर रहे थे।
वाह्ल ने कहा कि मैं उनपर (स्कूल) सालों से मेरे बच्चों की देखभाल करने को लेकर भरोसा कर रही है। इसलिए अब भी मैं उनपर भरोसा जता रही हूं।