फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus Imran Khan warn people that they are not immune to threat posed by covid 19 gave example of New York

कोरोना वायरस: इमरान खान ने देशवासियों को दी चेतावनी, न्यूयॉर्क का दिया उदाहरण

Sun, 05 Apr 2020 10:20 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 05 Apr 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
coronavirus Imran Khan warn people that they are not immune to threat posed by covid 19 gave example of New York
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को अपने देशवासियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे कोरोना वायरस से पैदा हुए तीसरे चरण के खतरे के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने हालांकि यह विश्वास जताया कि पाकिस्तान इस चुनौती के सामने मजबूती से खड़ा रहेगा। 

विज्ञापन


खान ने शनिवार को कहा, 'किसी को भी यह झूठी तसल्ली नहीं होनी चाहिए कि वह इस कोरोना वायरस से सुरक्षित बच सकता है। न्यूयॉर्क को देखो जहां बहुत से अमीर लोग रहते हैं।' उन्होंने यह बयान तब दिया जब वह लाहौर गए थे ताकि वहां पंजाब सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों को देख सकें।
विज्ञापन


देश के सबसे बड़े प्रांत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार से ऊपर हो गई है। खान ने उस अस्पताल का दौरा किया जिसे प्रांतीय सरकार ने छोटे से नोटिस के बाद कोरोना वायरस के मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में कोरोना की वजह से 41 लोगों की जान जा चुकी है। पाकिस्तान में टेस्टिंग काफी सीमित है लेकिन पर्यवेक्षकों को चिंता है कि संख्या कहीं ज्यादा हो सकती है। पाकिस्तान का पंजाब वायरस का हॉटस्पॉट बन गया है। यहां अब तक 1,072 मामले सामने आ चुके हैं। 

वहीं सिंध में 839, खैबर पख्तूख्वां में 383, बलूचिस्तान में 175, गिलगित-बाल्टिस्तान में 193, इस्लामाबाद में 75 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 11 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे एक दिन पहले खान ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू करने की संभावना को एक बार फिर खारिज कर दिया था।


पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि देश में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या इस महीने के आखिरी हफ्ते तक 50,000 तक पहुंच सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 7,000 मामले गंभीर जबकि 2,500 के आसपास चिंताजनक हो सकते हैं। वहीं सरकार का अनुमान है कि 41,000 मामले सामान्य हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed