फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Health workers in bad conditions in Italy, nurse Elena Pagliarini photo viral

इटली में बुरे हालात से गुजर रहे स्वास्थ्यकर्मी, नर्स का फोटो हो रहा वायरल

Sun, 15 Mar 2020 10:34 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 15 Mar 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Health workers in bad conditions in Italy, nurse Elena Pagliarini photo viral
Italy nurse Elena Pagliarini - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में स्वास्थ्य कर्मियों की दुर्दशा को बयां करती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें खुद को पूरी तरह ढके हुए और बेहद थकी नजर आ रही एक नर्स की-बोर्ड पर हाथ रखकर सोई हुई दिख रही है। यह तस्वीर वायरस से बुरी तरह प्रभावित उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र के एक अस्पताल में काम करने वाली नर्स एलीन पेग्लियारिनी की है। 

विज्ञापन


इटली में कोरोना वायरस के कारण अबतक 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 21, 000 लोग इससे संक्रमित हैं। आम दिनों में लोम्बार्डी को इटली की अर्थव्यवस्था का दिल कहा जाता है। यह दुनिया में सबसे अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले क्षेत्रों में से एक है, हालांकि पेग्लियारिनी की तरह यहां काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भारी तनाव का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


पेग्लियारिनी ने बताया, 'मैं हर जगह अपनी तस्वीर देखकर क्रोधित हूं। मुझे अपनी कमजोरी दिखाने में शर्म आ रही है।' उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में शारीरिक रूप से थकान महसूस नहीं करती, जरूरत हो तो मैं 24 घंटे लगातार काम कर सकती हूं, लेकिन मैं इस तथ्य को नहीं छिपाऊंगी कि अभी मैं चिंतित हूं क्योंकि मैं एक ऐसे दुश्मन से लड़ रही हूं जिसे मैं जानती तक नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पेग्लियारिनी उन कई स्वास्थ्य कर्मियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। लोम्बार्डी में स्थित उत्तरी शहर बरगैमे में एक अस्पताल में काम करने वाली डेनियल मैकशिनी की फेसबुक पोस्ट भी काफी साझा की जा रही है। उन्होंने लिखा है, 'मुझे अपने बेटे और परिवार को देखे हुए लगभग दो सप्ताह हो गए हैं। मुझे डर है कि कहीं वे भी इसकी चपेट में न आ जाएं।'


मैकशिनी ने लिखा, 'मेरे पास अपने बेटे की कुछ तस्वीरें और वीडियो हैं, जिन्हें देखकर मेरी आंखें नम हो जाती हैं।' पेग्लियारिनी और मैकशिनी के अलावा इटली में कई स्वास्थ्यकर्मी सोशल मीडिया पर अपने हालात बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed