फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus: Facebook, google and apple temporarily shut down its offices in china

गूगल ने चीन में अपने ऑफिस बंद किए, फेसबुक और एपल ने भी काम समेटा

Thu, 30 Jan 2020 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 Jan 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Facebook, google and apple temporarily shut down its offices in china
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस के आतंक ने गूगल, फेसबुक और एपल जैसी कंपनियों पर गंभीर असर डाला है। जहां गूगल ने चीन में स्थित अपने दफ्तर को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है वहीं फेसबुक और एपल ने अपने कामकाज वहां बेहद सीमित कर लिए हैं। गूगल ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि जबतक बेहद जरूरी न हो वे घर से बाहर न निकलें। गूगल के इस ऑफिस के बंद होने का असर हांगकांग और ताइवान पर भी पड़ रहा है और गूगल ने इन दोनों देशों के अपने कर्मचारियों से भी कहा है कि वो चीन न जाएं।  

विज्ञापन


नए साल की छुट्टियां को 31 जनवरी से तीन फरवरी तक बढ़ाए जाने के निर्देश के बाद और व्यावसायिक गतिविधियों पर भी लगी रोक का असर साफ नजर आ रहा है। कोरोना वायरस की वजह से अस्त व्यस्त हुए जीवन और कामकाज को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि कई कंपनियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस साल शुरु होने वाले एपल के तमाम नए उत्पादों के आने में काफी देरी हो सकती है।

विज्ञापन


गूगल के चीन में चार ऑफिस हैं जबकि ताइवान में पांच। चीन के दफ्तरों में सेल्स, इंजीनियरिंग और विज्ञापन का काम होता है। गूगल ने अपने कर्मचारियों को अगले दो हफ्तों तक अपने घर से ही काम करने का निर्देश दिया है। साथ ही गूगल ने इस वायरस से निपटने के लिए चीन की रेडक्रॉस सोसाइटी को ढाई लाख डॉलर दिए हैं। रेडक्रॉस पहले ही इस वायरस से प्रभावित मरीजों की मदद के लिए पांच लाख डॉलर का फंड जुटा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गूगल पिछले कई सालों से चीन में कामकाज करने की कोशिश में लगी रही थी। 2010 में में उसने वहां अपना ऑपरेशन बंद कर दिया था, लेकिन फिर 2018 से वह चीन में अपना कामकाज शुरू करने में कामयाब हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed