{"_id":"5e8686698ebc3e76ca4a31b7","slug":"coronavirus-effect-new-life-in-china-running-on-green-signal-of-smartphone","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना इफेक्ट : स्मार्टफोन के ‘हरे संकेत’ से चल रहा चीन में नया जीवन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना इफेक्ट : स्मार्टफोन के ‘हरे संकेत’ से चल रहा चीन में नया जीवन
Fri, 03 Apr 2020 06:12 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 03 Apr 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद की जिंदगी स्मार्टफोन के एक ग्रीन सिंबल (हरे संकेत) से चलने लगी है। हरा संकेत एक ऐसा ‘स्वास्थ्य कोड’ है जो बताता है कि यह व्यक्ति संक्रमण के लक्षण से मुक्त है। यह संकेत किसी सबवे में जाने, किसी होटल में प्रवेश या वुहान में दाखिल होने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
इस स्वास्थ्य कोड का बनना इसलिए संभव हो पाया क्योंकि चीन में लगभग सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पास अपने नागरिकों की निगरानी और उन्हें नियंत्रण में रखने के लिए लोगों की जानकारियों का ‘बड़ा डाटा’ है।
विज्ञापन
कपड़े का उत्पादन करने वाली कंपनी की एक प्रबंधक वु शेंगहोंग ने वुहान सबवे स्टेशन पर अपना स्मार्टफोन निकाला और वहां लगे एक पोस्टर के बार कोड को अपने फोन से स्कैन किया। इससे उनका पहचान पत्र संख्या और हरा संकेत आ गया। इसके बाद सबवे पर जाने की इजाजत मिली।
विज्ञापन
अन्य सरकारें भी यह तरीका अपनाएं
ऑक्सफोर्ड विवि के अनुसंधानकर्ताओं ने विज्ञान पत्रिका ‘साइंस’ में प्रकाशित ‘डिजिटल कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग’ यानी ‘डिजिटलीकरण के माध्यम से संपर्कों को पता लगाना’ नामक एक रिपोर्ट में कहा है कि इस चीनी तरीके को अन्य सरकारों को भी स्वीकार करना चाहिए।