{"_id":"5e7d44d28ebc3e76c83e2212","slug":"coronavirus-effect-health-minister-of-japan-warns-of-bad-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: जापान में स्वास्थ्य मंत्री ने दी बुरे हालात की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का कहर: जापान में स्वास्थ्य मंत्री ने दी बुरे हालात की चेतावनी
Fri, 27 Mar 2020 05:42 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
Katsunobu Kato
- फोटो : social media
जापान में स्वास्थ्य मंत्री कात्सुनबोय कातो ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी के तेजी से फैलाव और इसके चलते हालातों के बेहद बुरा होने की चेतावनी जारी की। उन्होंने मीडिया को बताया कि सरकार इन संकट से निपटने के लिए एक टास्कफोर्स का गठन किया है।
विज्ञापन
लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ बैठक कर लौटे वित्त मंत्री ने यासुतोषी निशिमुरा ने कहा कि फिलहाल देश में आपातकाल घोषित करने की योजना नहीं है। बता दें कि जापान में बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस से 1,314 पॉजिटिव मरीज थे।
विज्ञापन
इनके अलावा राजधानी टोक्यो के करीब योकोहोमा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज शिप पर भी 712 लोग इस महामारी से पीड़ित हैं। ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक इस महामारी से जापान में 45 और क्रूज शिप पर 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन