{"_id":"5f250a148ebc3e63bb10a648","slug":"coronavirus-dies-in-room-temperature-water-russian-scientists-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: रूसी वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना वायरस को मारने में सक्षम है पानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus: रूसी वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना वायरस को मारने में सक्षम है पानी
Sat, 01 Aug 2020 01:11 PM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इससे बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथों की साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाथों को बार-बार साबुन से धोने के लिए कहा जा रहा है। इसी बीच रूस के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना पानी से पूरी तरह खत्म हो जाता है। यह अध्ययन स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी वेक्टर द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
पानी के उबलने से वायरस पूरी तरह नष्ट
इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि पानी कोरोना को 72 घंटे के अंदर लगभग पूरी तरह खत्म कर सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि 90 फीसदी वायरस के कण 24 घंटे और 99.9 फीसदी कण कमरे के सामान्य तापमान पर रखे पानी में मर जाते हैं। अध्ययन के मुताबिक, उबलते पानी के तापमान पर कोरोना वायरस मर जाता है। हालांकि कुछ स्थितियों में वायरस पानी में रह सकता है, लेकिन यह समुद्री या ताजे पानी में नहीं बढ़ता है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि पानी के उबलने से वायरस पूरी तरह नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
एक जगह ज्यादा देर नहीं रहता कोरोना
वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस स्टेनलेस स्टील, लिनोलियम, कांच, प्लास्टिक और सिरेमिक सतह पर 48 घंटे तक सक्रिय रहता है। वहीं शोध में कहा गया कि वायरस एक जगह टिक कर नहीं रहता और ज्यादातर घरेलू कीटाणुनाशक इसे खत्म करने में प्रभावी होते हैं।
विज्ञापन
आधे मिनट में कोरोना पर वार
रिसर्च के मुताबिक, 30 फीसदी कॉन्सन्ट्रेशन के एथिल और आइसोप्रोपाइल एल्कोहल आधे मिनट में वायरस के एक लाख कणों को मार सकते हैं। ये नया अध्ययन पिछले उन दावों को खारिज करता है, जिसमें कहा गया था कि वायरस को खत्म करने के लिए 60 फीसदी से ज्यादा कॉन्सन्ट्रेशन वाले अल्कोहल की जरूरत होती है। वहीं नई स्टडी के मुताबिक सतह को कीटाणु मुक्त करने में क्लोरीन भी काफी कारगर साबित हुआ है और क्लोरीन से डिसइंफेक्ट करने पर सार्स कोविड-2 30 सेकेंड के भीतर पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं।