फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus consignment of medicines arrived in Sri Lanka from India, gotabaya rajapaksa says thanks to PM Modi

कोरोना: भारत ने श्रीलंका भेजी जरूरी दवाएं, राष्ट्रपति गोटबाया ने पीएम को कहा धन्यवाद

Thu, 09 Apr 2020 08:25 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 09 Apr 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
coronavirus consignment of medicines arrived in Sri Lanka from India, gotabaya rajapaksa says thanks to PM Modi
भारत ने श्रीलंका भेजी दवाओं की खेप - फोटो : ANI

दक्षिण एशिया में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बुधवार को भारत ने दवाओं की एक खेप श्रीलंका भेजी है। कोलंबो में स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट करके कहा, 'भारत से उपहार के तौर पर दवाओं की एक और खेप श्रीलंका पहुंच गई है। इस कठिन समय में सहयोग एक मजबूत दोस्ती का प्रतीक है। इस अद्भुत कार्य को अंजाम देने के लिए एयर इंडिया को बहुत-बहुत धन्यवाद।'

विज्ञापन

 


भारत ने श्रालंका को आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की 10 टन की खेप भेजी है। जिसमें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और पेरासिटामॉल दवाएं शामिल हैं। दवाएं भेजे जाने पर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत का आभार जताते हुए ट्वीट किया, 'मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और भारत के लोगों का एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से श्रीलंका को दवाएं भेजने के लिए धन्यवाद देता हूं। जरुरत के इस समय में आपके दयालु और उदार समर्थन की सराहना करता हूं।'

श्रीलंका में अब तक 150 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। वैश्विक तौर पर वायरस ने 13 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्क देशों के नेताओं के साथ पिछले महीने हुई वीडियो कांफ्रेंस में कोविड-19 आपातकालीन फंड बनाने का सुझाव दिया था जो सभी देशों के स्वैच्छिक योगदान के आधार पर होगा। भारत ने इस फंड के लिए प्रारंभिक तौर पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 76 करोड़ 03 लाख) का प्रारंभिक प्रस्ताव दिया था।

इस फंड का उपयोग भागीदार देशों में से कोई भी देश तत्काल कार्यों की लागत को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने सूचित किया था भारत परीक्षण किट और अन्य उपकरणों के साथ डॉक्टरों और विशेषज्ञों की एक रैपिड रिस्पांस टीम को बना रहा है, जो आवश्यक होने पर देशों को अपने यहां वायरस के संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए स्टैंड बाय पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed