फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: China is building temporary hospital in Pakistan for treatment of Covid 19 patients

पाकिस्तान पर मेहरबान चीन, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पाक में बना रहा अस्थायी अस्पताल

Wed, 01 Apr 2020 09:14 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 01 Apr 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: China is building temporary hospital in Pakistan for treatment of Covid 19 patients
कोरोना वायरस

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच चीन ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए पाकिस्तान में एक अस्थायी अस्पताल का निर्माण कर रहा है। चीन ने कुछ समय पहले ही चिकित्सा दलों को पाकिस्तान भेजा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,664 तक पहुंच गई है जबकि इस महामारी से अब तक 18 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


चीन ने पिछले सप्ताह शुरू किया निर्माण
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां पत्रकारों से कहा, हाल ही में, यह महामारी पाकिस्तान में भी फैल रही है। हम उनकी हालत को अच्छी तरह से समझ सकते हैं । उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, चीन सरकार ने पाकिस्तान को जांच किट, मास्क, रक्षात्मक सूट और वेंटिलेटर आदि की आपूर्ति की है। हम पाकिस्तान में अस्थायी अस्पताल बनाने में भी मदद करेंगे। पिछले सप्ताह इस अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


चीन के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम इस्लामाबाद में मौजूद
चीन ने फरवरी की शुरूआत में वुहान में 2300 बिस्तरों की क्षमता वाले दो अस्थायी अस्पतालों का निर्माण किया था। चुनयिंग ने कहा कि चीन ने कोरोना वायरस पर वीडियो कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया है और चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम इस्लामाबाद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




'चीन और पाकिस्तान गहरे दोस्त'
प्रवक्ता ने कहा, चीन और पाकिस्तान गहरे दोस्त, रणनीतिक सहयोगी और साझेदार हैं। हमारे पास मुश्किल समय में एक दूसरे का समर्थन करने और मदद करने की अच्छी परंपरा है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी 16 मार्च को चीन की यात्रा पर गए थे और अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ ही अन्य नेताओं से मुलाकात कर महामारी से जूझ रहे अपने मित्र देश के साथ ‘एकजुटता ’ प्रदर्शित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed