{"_id":"5f9c67148ebc3e9bf52fae59","slug":"coronavirus-cases-today-in-world-record-more-than-91-thousand-cases-a-day-in-america-the-number-of-infected-in-the-world-crosses-4-54-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 91 हजार से ज्यादा केस, दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 4.54 करोड़ के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 91 हजार से ज्यादा केस, दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 4.54 करोड़ के पार
Sat, 31 Oct 2020 12:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पिक्साबे
दुनिया में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.54 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 11.88 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 3.30 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 1.12 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें 82,425 मरीजों की हालत गंभीर है। इस बीच, अमेरिका में महामारी की शुरूआत के बाद से बृहस्पतिवार को एक दिन में सबसे अधिक 91,530 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने बताया, एक हफ्ते में तीसरी बार दैनिक मामले 80 हजार से अधिक दर्ज किए गए हैं। अमेरिका के 41 राज्यों में वायरस के मामलों में 10 प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को अमेरिका में कोविड-19 से 1,047 लोगों ने जान गंवाई। प्रति दिन औसतन लगभग 800 लोग इस बीमारी से मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
पाक : न्यायाधीशों के संक्रमित होने के बाद 11 अदालतें सील
पाकिस्तान की राजधानी में न्यायाधीशों और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 11 अदालतों को सील कर दिया गया है। सील की गई अदालतों में तीन अदालतें अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीशों की हैं। इस्लामाबाद बार एसोसिएशन के सचिव नबील ताहिर मिर्जा ने बताया, जिला एवं सत्र न्यायालय के अंतर्गत 70 अदालतें काम करती हैं, जिनमें से 11 अदालतों को 12 न्यायाधीशों और कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है। कुछ वकीलों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जर्मनी : 18,681 नए मामले
जर्मनी में 18,681 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 4,99,694 पहुंच गई। जबकि 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 10,349 पर पहुंच गया।
मेक्सिको : 5,948 नए केस
मेक्सिको में बृहस्पतिवार को 5,948 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 464 मरीजों की मौत भी हुई। इसी के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 9,12,811 और मृतकों की संख्या 90,773 हो गई है।
जापान में संक्रमित एक लाख पार
जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जनवरी के मध्य में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के नौ महीने बाद मामलों की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई है। देश में बृहस्पतिवार को 808 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 मामलों की संख्या 100,334 हो गई है।