फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : More than 5000 deaths in 24 hours in the world, more than 18.5 lakhs in the grip, 4 lakhs are fine

कोरोना: दुनिया में 24 घंटे में 5000 से ज्यादा मौत, चपेट में 18.5 लाख से अधिक, 4 लाख हुए ठीक

Tue, 14 Apr 2020 03:33 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/रोम/मैड्रिड/लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/रोम/मैड्रिड/लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 14 Apr 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : More than 5000 deaths in 24 hours in the world, more than 18.5 lakhs in the grip, 4 lakhs are fine
कोरोना के एक मरीज को खाना खिलाता चिकित्सका कर्मी।

चीन के वुहान में पैदा हुआ कोरोना वायरस संक्रमण अब पूरी दुनिया में 19,03,206 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 1,18,362 का उच्चतम स्तर छू चुका है। हालांकि पिछले 24 घंटों में अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में मृतक संख्या घटी है लेकिन इसके बावजूद महामारी के चलते हजारों लोग इस दौरान मौत का शिकार हो गए।

विज्ञापन


सुकून की बात यह है कि 4,39,072 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,514 लोग दम तोड़ चुके हैं जबकि पूरी दुनिया में 24 घंटे के भीतर मरने वालों की संख्या 5,415 रही।  
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में मृतकों की संख्या 10 हजार के पार
सबसे बड़ी बात यह है कि अकेले अमेरिका के न्यूयॉर्क में संक्रमण के 1,95,031 मामले सामने आए हैं। यह किसी भी एक देश के संक्रमितों की संख्या से अधिक है। वहीं, मृतकों की संख्या 10,056 पहुंच गई है। यहां पिछले 24 घंटे में ही 5,616 मरीज बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के बाद सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इस महामारी से अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं। जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 23 हजार के करीब पहुंच गया है। ब्रिटेन में भी अब तक 88,621 लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 11 हजार के पार चली गई है।

चीन : फिर बढ़ा खौफ, 108 नए मामले सामने आए

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार विदेशों से संक्रमण लेकर आए लोगों की कुल संख्या 1,378 और बिना लक्षण के संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 1,064 हो गई है। जबकि स्थानीय संक्रमण के 10 मामलों में से सात हेइलोंगजियांग और तीन गुआंगदोंग प्रांत के हैं। आयोग ने कहा कि कि देश में कोविड-19 संक्रमण के 108 नए मामले सामने आए हैं जिन्हें लेकर देश में चिंता है। वहीं हुबेई प्रांत में दो लोगों की जान जाने से मृतक संख्या 3,341 हो गई।

फ्रांस लॉकडाउन आगे बढ़ाने के पक्ष में, स्पेन में मृतकों की संख्या हुई कम 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को फ्रांस में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की बात कही। कहा, कई सप्ताह के लॉकडाउन से ही देश इस महामारी से उबर सकता है। वहीं, स्पेन में मृतकों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। फ्रांस में अब तक 1,36,779 लोग संक्रमण की चपेट में हैं। स्पेन में यह संख्या 1,69,496 है। फ्रांस में 14,967 जबकि स्पेन में 17489 लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि स्पेन में पिछले 48 घंटों में मौत के आंकड़ों में गिरावट दर्ज हुई है।

फ्रांस में बदल रही जिंदगी
कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कम होने पर सोमवार को लॉकडाउन के बीच स्थानीय कार्निवाल परिधान परेड का आयोजन किया गया।

ब्रिटेन : इलाज से मना कर सकती हैं नर्सें

ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमितों का इलाज कर रही नर्सें पर्याप्त सुरक्षा किट न होने से इलाज से इनकार कर सकती हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में यूनियन ऑफ नर्सिंग, द यूनियन कॉलेज ऑफ यूनियन ने अपने सदस्यों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त निजी सुरक्षा उपकरण न मिलने पर आखिरी विकल्प के तौर पर इलाज से मना कर सकती हैं।

दुबई एयरपोर्ट पर 19 भारतीय 21 दिन से फंसे 
भारत में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले 21 दिनों से 19 भारतीय फंसे हुए हैं। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में उड़ानों पर प्रतिबंध के चलते ये लोग यहां फंसे हुए हैं। इन्हें 25 मार्च को एयरपोर्ट के होटल में लाया गया। 

सिंगापुर में 59 भारतीयों को संक्रमण

सिंगापुर में 59 भारतीय संक्रमित पाए गए हैं। नए मामले 233 मिले जबकि कुल मामलों की संख्या 2,532 हो गई है। देश में सात स्थानों पर झुंड में संक्रमण फैला है। सिंगापुर में भारतीय समुदाय से जुड़े मेगा स्टोर मुस्तफा सेंटर से भी चार मामले जुड़े हैं, जिसके चलते यहां से 82 लोग संक्रमित पाए गए। प्रशासन ने सिंगापुर के सभी तटीय इलाकों को बंद कर दिया है।

नेपाल : महामारी खत्म होने तक वेतन कोरोना फंड में देंगे पीएम ओली
नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने एलान किया है कि जब तक कोरोना का संकट खत्म नहीं हो जाता वह अपना वेतन कोरोना बचाव और नियंत्रण फंड में दान देंगे। नेपाली नव वर्ष 2077 की शुभकामनाएं देते हुए ओली ने कहा, इस मुश्किल दौर में देश की जनता को संयम रखने की ज़रूरत है। उन्होंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की।

देश संक्रमित मौत
अमेरिका 5,73,827 22,950
स्पेन 1,69,496 17,489
इटली 1,59,516 20,465
जर्मनी 1,28,092 3,038
फ्रांस 1,36,779 14,967
चीन   82,160 3,341
ईरान 73,303 4,585
ब्रिटेन 88,621 11,329

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed