{"_id":"5e9a528a8ebc3e711a36d029","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-antibody-test-will-identify-them-whether-immunity-is-made-in-the-body-or-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: एंटीबॉडी टेस्ट से उनकी पहचान होगी.. जिनमें नहीं हैं लक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: एंटीबॉडी टेस्ट से उनकी पहचान होगी.. जिनमें नहीं हैं लक्षण
Sat, 18 Apr 2020 06:36 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, ज्यूरिख।
वर्ल्ड डेस्क, ज्यूरिख।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड की दवा कंपनी रॉश ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक ऐसा एंटीबॉडी टेस्ट तैयार किया है जिससे ये पता चल सकेगा कि कोरोना से पहले कौन संक्रमित था। खास बात ये है कि इससे उन लोगों में भी वायरस की पहचान होगी, जिनमें इसके लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने बताया कि उसने एलेिक्सीस एंटी-सार्स-सीओवी-टू इम्युनोएसी तैयार किया है। इससे रक्त के नमूने से पता चलेगा कि कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) सक्रिय हुई थी या नहीं। कंपनी का कहना है, इसका सबसे अधिक फायदा मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर और दूसरे स्वास्थ्यकर्मियों को होगा।
विज्ञापन
ऐसे स्टाफ का नियमित एंटीबॉडी टेस्ट होने से उनके सुरक्षित रहने या संक्रमण से बचाव की संभावना अधिक रहेगी। कंपनी का दावा है कि कोरोना की इम्युनिटी के बारे में जितनी अधिक जानकारी मिलेगी उतना ही ज्यादा इससे बचाव की संभावना बढ़ेगी। रॉश इसके लिए अमेरिकी एजेसी के साथ काम कर रही है। कंपनी की कोशिश जून के अंत तक लाखों लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट करना है।
विज्ञापन