फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Bangladesh cancels plans to bring back 171 of its civilians living in China

कोरोनावायरस: बांग्लादेश ने चीन में फंसे अपने 171 नागरिकों को वापस लाने की योजना रद्द की

Sun, 09 Feb 2020 03:00 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, ढाका Published by: देव कश्यप Updated Sun, 09 Feb 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Bangladesh cancels plans to bring back 171 of its civilians living in China
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

चीन में बेकाबू हो चुके कोरोनावायरस से मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच चीन जाने के लिए किसी विमान का प्रबंध करने में नाकाम रहने के बाद बांग्लादेश ने वहां फंसे अपने 171 नागरिकों को वापस लाने की योजना रद्द कर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस जानलेवा वायरस के कारण अब तक चीन में 811 लोगों की मौत हो चुकी है और  37000 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

विज्ञापन


दरअसल बांग्लादेशी विमान के चालक दल के सदस्यों ने चीन जाने से इनकार कर दिया है जिसके कारण बांग्लादेश को यह फैसला करना पड़ा। सरकारी विमान एयरलाइंस का बोइंग 777-300 ईआर विमान एक फरवरी को 12 बच्चों और तीन नवजात शिशुओं समेत 312 बांग्लादेशी नागरिकों को चीन से लाया था। 
विज्ञापन


बीडी न्यूज 24 डॉटकॉम ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन के हवाले से बताया कि हम कोई विमान नहीं भेज सकते। चालक दल का कोई सदस्य भी वहां जाने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए, हमने उन्हें (फंसे हुए बांग्लादेशी नागरिकों को) इंतजार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने बताया कि ऐसे 171 बांग्लादेशी हैं जो देश लौटना चाहते हैं लेकिन उन्हें वापस नहीं लाया सकता। मोमेन ने इन खबरों को खारिज किया कि चीन में फंसे कुछ बांग्लादेशी नागरिकों ने आवागमन पर प्रतिबंधों के कारण खाद्य एवं पेयजल की कमी की शिकायत की है।


उन्होंने कहा कि चीनी प्राधिकारी उन 23 स्थानों पर खाद्य पदार्थ एवं पेयजल पहुंचा रहे हैं जहां बांग्लादेशी रहते हैं और बीजिंग में बांग्लादेशी दूतावास वहां फंसे बांग्लादेशियों के नियमित संपर्क में है। रिपोर्ट के अनुसार मंत्री ने कहा कि केवल चीनी चार्टर्ड विमान ही बांग्लादेशी नागरिकों को वापस ला सकता है। उन्होंने कहा कि चीनी प्राधिकारियों ने पहले इस पर सहमति जताई थी, लेकिन बाद में उन्होंने इनकार कर दिया। हम वहां कोई विमान भेजने में सक्षम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed