फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus affected america badly, death toll crosses 5,000, Many unemployed

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, मृतकों की संख्या 5000 के पार, लाखों बेरोजगार

Fri, 03 Apr 2020 05:50 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 03 Apr 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus affected america badly, death toll crosses 5,000, Many unemployed
Donald trump - फोटो : PTI

पश्चिमी देशों में इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका के हालात सबसे खराब हैं। यहां संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 5,373 की संख्या को छू चुका है। हालांकि ट्रंप ने आधिकारिक रूप से लॉकडाउन घोषित नहीं किया है लेकिन विभिन्न प्रांतों के गवर्नरों ने अपने नागरिकों को घर पर रहने के आदेश दे दिए हैं। जबकि देश में बेरोजगारों की संख्या भी 33 से 50 लाख तक हो चुकी है। दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 51,000 को पार कर गया है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में 884 लोग मारे गए हैं जबकि  संक्रमितों की कुल संख्या 2,28,759 हो गई है। इसे देखते हुए अमेरिका के प्रांतीय गवर्नरों ने नागरिकों को घरों के भीतर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। राज्यों ने आपातकालीन आपूर्ति के तेजी के साथ घटने को लेकर चिंता भी जाहिर की। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने देश के नागरिकों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन जारी की है लेकिन उन्हें घरों में रहने के आदेश देने को लेकर कहा है कि अभी इस तरह के राष्ट्रीय निर्देश की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


उधर पिछले कुछ अनुमान के मुताबिक अमेरिका में विकट होते हालातों के चलते बंद होते उद्योग धंधों के कारण देश में पचास लाख लोग बेरोजगार हो चुके हैं। हालांकि श्रम मंत्रालय के संशोधित आंकड़े बता रहे हैं कि 33 लाख लोग फिलहाल बेरोजगार हैं। देश में आर्थिक हालात गंभीर हैं और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति लड़खड़ा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed