फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus : 97 infected percent in New Orleans already suffering from diseases, so seven times deaths from New York

कोरोना: न्यू ऑर्लियंस में 97 फीसदी संक्रमित पहले से रोगग्रस्त, इसलिए न्यूयॉर्क से सात गुना मौतें

Fri, 03 Apr 2020 05:49 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, न्यू ऑर्लियंस।
वर्ल्ड डेस्क, न्यू ऑर्लियंस। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Apr 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : 97 infected percent in New Orleans already suffering from diseases, so seven times deaths from New York
प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना की घातकता मोटापे से और बढ़ रही है। वैज्ञानिकों ने यह आकलन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मुकाबले यहीं के ऑर्लियंस शहर में कोरोना वायरस से हो रही सात गुना ज्यादा मौतों के आधार पर किया है। सामने आया है कि संक्रमित लोगों में 97 प्रतिशत पहले से किसी न किसी रोग से ग्रस्त हैं।

विज्ञापन


मोटापे से संबंधित अन्य बीमारियों को भी इन मौतों की वजह बताया गया है। न्यू ऑर्लियंस देश के लुसियाना राज्य में स्थित है। यहां वायरस से 270 लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व स्वास्थ्य सचिव रेबेका गी के अनुसार यहां के लोग पहले से ही ज्यादा बीमारीग्रस्त हैं।
विज्ञापन


मौजूदा महामारी ने हालात और विकट बना दिए हैं, इसे अमेरिका में कोरोना वायरस का हॉट-स्पॉट बना दिया है। सिएटल भी वायरस का हॉटस्पॉट बन चुका है, लेकिन यहां के मुकाबले न्यू ओर्लियंस में 10 गुना लोग मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की 40 प्रतिशत मौतें  मोटापा 25 प्रतिशत में
अमेरिका में कुल मौतों का 40 प्रतिशत लुसियाना राज्य में दर्ज हुआ है। यहां 25 प्रतिशत लोगों में मोटापा है, 23 प्रतिशत किडनी रोग से ग्रस्त हैं और 21 प्रतिशत को हृदयरोग हैं। अमेरिका रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया है कि कोविड-19 के 78 प्रतिशत मरीज डायबिटीज, हृदय रोग, श्वास रोग आदि से पीड़ित हैं।


मरती हुई मां को अलविदा कहने व्हीलचेयर पर पहुंची बेटी, दोनों को मोटापा... 
लुसियाना के ऑक्सनर हेल्थ संस्थान की मुख्य नर्सिंग अधिकारी ट्रेसी मोटाफ बताती हैं कि मोटापे से जूझ रही एक महिला आईसीयू में थी। उनकी बेटी व्हीलचेयर से पहुंची और अलविदा करके एकांतवास में चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed