{"_id":"5febbf068ebc3e40ca6729ee","slug":"corona-virus-variant-found-in-united-kingdom-has-been-discovered-in-colorado-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन कोलोराडो में खोजा गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन कोलोराडो में खोजा गया
Wed, 30 Dec 2020 05:31 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलोराडो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलोराडो
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Dec 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
new Corona strain
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अमेरिका के कोलोराडो में खोजा गया है। कोलोराडो के गवर्नर जारेड पोलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि यूनाइटेड किंगडम में पाया गया ज्यादा संक्रामक कोरोना वायरस का वैरियंट यहां ढूंढा गया है।
विज्ञापन
The coronavirus variant found in United Kingdom has been discovered in Colorado (US), reports Reuters quoting state’s governor
— ANI (@ANI) December 29, 2020विज्ञापन
वहीं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि आज के हिसाब के टीकाकरण हुआ तो अधिकांश अमेरिकियों को टीका लगने में वर्षों लग सकते हैं। बाइडन ने ट्रंप पर निशान साधते हुए कहा कि अभी सिर्फ बीस लाख लोगों को ही टीका लगा है, जबकि ट्रंप ने साल के अंत तक दो करोड़ लोगों को टीका लगाने की बात कही थी। नवंबर में अमेरिका चुनाव में बाइडन ने ट्रंप को हराया था।
विज्ञापन
कोरोना के नए स्ट्रेन को 70 फीसदी अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसका म्यूटेशन कोरोना वायरस में 17 बदलावों के साथ हुआ है, इसलिए यह ज्यादा खतरनाक है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये नया वायरस बच्चों और युवाओं को ज्यादा अपनी चपेट में ले रहा है।