{"_id":"5f9f7f148ebc3eefb700b7a2","slug":"corona-virus-recovered-patients-are-suffering-from-skin-disease-new-research-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से ठीक हुए मरीजों को त्वचा संबंधी परेशानी, नए शोध में खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना से ठीक हुए मरीजों को त्वचा संबंधी परेशानी, नए शोध में खुलासा
Mon, 02 Nov 2020 09:07 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
चर्म रोग से परेशान कोरोना से रिकवर होने वाले मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी और इसके बाद के असर को लेकर देश और दुनिया में तरह-तरह के शोध हो रहे हैं और हर शोध एक नया खुलासा करता है। हाल ही में किए गए शोध से पता चला है कि कोरोना से ठीक हुए लोगों में लंबे समय बाद चर्मरोग की परेशानी सामने आने लगी हैं।
विज्ञापन
मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल (एमजीएच) के शोधकर्ताओं की ओर से यूरोपियन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एंड वेनेरोलॉजी के 29वें अधिवेशन में रखे गए शोख के निष्कर्ष से यह बात सामने आई है कि कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों में लंबे समय के बाद कुछ दिक्कतें दिखाई पड़ती हैं।
विज्ञापन
त्वचा संबंधी दिक्कतों वाले मरीजों का विश्लेषण करने के लिए शोधकर्ताओं ने अप्रैल 2020 में इंटरनेशनल लीग ऑफ डर्मेटोलॉजिकल सोसाइटीज और अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय विवरण तैयार किया था। शोधकर्ताओं ने कोरोना से संक्रमित मरीजों और उनमें त्वचा संबंधी लक्षणों के दिखाई पड़ने वाली अवधि के दौरान डॉक्टरों से संपर्क किया।
विज्ञापन
इस अध्ययन से यह पता चला कि कोरोना से ठीक हुए मरीज लंबे समय बाद चर्मरोग की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। शोधकर्ताओं ने ऐसे एक हजार मरीजों का विश्लेषण किया, जो कोरोना से रिकवर होने के बाद चर्मरोग संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे।
39 देशों के 224 संदिग्ध मामलों और कोरोना के 90 पुष्ट मामलों में त्वचा संबंधी लक्षणों के दिखाई पड़ने की औसत अवधि 12 दिन थी।