{"_id":"5f8f5a588ebc3e9bfe29d9eb","slug":"corona-virus-record-over-16-thousand-cases-a-day-in-russia-the-number-of-infected-in-the-world-crosses-4-07-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में एक दिन में रिकॉर्ड 16 हजार से अधिक केस, दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 4.07 करोड़ के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस में एक दिन में रिकॉर्ड 16 हजार से अधिक केस, दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 4.07 करोड़ के पार
Wed, 21 Oct 2020 03:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 21 Oct 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा मंगलवार को 4.07 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 11.24 लाख से ज्यादा हो गई। संक्रमण की चपेट में आए 3.04 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। दुनिया में अभी 92.11 लाख सक्रिय मामले हैं, जिनमें से लगभग 73 हजार की हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
दुनिया में सोमवार को संक्रमितों के 3,39,188 नए मामले आए सामने
वहीं, सोमवार को दुनियाभर में 3,39,188 नए मामले सामने आए और 4,392 लोगों की मौत हुई। इस बीच, कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले रूस में मंगलवार को 16,319 नए मामले सामने आए, जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले सोमवार को यह संख्या 15,982 थी। लगातार बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने 21 अक्तूबर से प्रतिबंध सख्त करने के निर्देश दिए हैं। नए निर्देशों के तहत राजधानी मॉस्को व उसके आसपास के क्षेत्रों में संग्रहालय बंद रहेंगे और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। मेट्रो में मास्क के अलावा दस्ताने भी पहनने होंगे।
विज्ञापन