{"_id":"5e880b0d8ebc3e774a6baea8","slug":"corona-virus-italians-light-candles-at-their-windows-and-terrace-to-beat-virus-blues","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में पांच अप्रैल की रात कैसी होगी, इटली ने दिखाई इसकी झलक, लोगों ने घरों के सामने जलाईं मोमबत्तियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत में पांच अप्रैल की रात कैसी होगी, इटली ने दिखाई इसकी झलक, लोगों ने घरों के सामने जलाईं मोमबत्तियां
Sat, 04 Apr 2020 10:27 AM IST
श्रीधर मिश्रा
इंटरनेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इंटरनेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Italy
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस इटली पर कहर बन कर गिरा है। इस महामारी से इटली में 14,681 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 119,827 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतें इटली में ही हुई हैं। हालांकि, इस दौरान भी इटली ने अपनी हिम्मत नहीं हारी है। संकट की इस घड़ी में भी इटली में लोगों ने मोमबत्तियां जला कर कोरोना वायरस के खिलाफ अपने हौसलों को दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल कोरोना वायरस के कारण पूरी इटली में लॉकडाउन है। हालांकि, इस बीच यहां के निवासियों ने सामाजिक अलगाव को हराने के लिए अपने घरों के सामने मोमबत्तियां जलाई। लोगों ने सबसे पहले अपनी खिड़कियों के सामने खड़े होकर गाना गाया। इसके बाद लोगों ने अपनी बालकनियों और खिड़कियों के सामने मोमबत्तियां जलाईं।
विज्ञापन
इटली के लोगों का यह अंदाज इसलिए भी खास है, क्योंकि शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पांच अप्रैल की रात को नौ बजे घर की लाइटें बंद कर घर के दरवाजे या बालकनी में नौ मिनट के लिए एक दीया जलाने की अपील की है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों से शाम पांच बजे थाली या घंटी बजाने की अपील की थी। उस समय भी एक खास वाक्या तब देखने को मिला था, जब प्रधानमंत्री मोदी की अपील से पहले ही इटली में लोगों को घंटी बजाते हुए देखा गया था। यानी कि प्रधानमंत्री के भारत में अपील से पहले ही इटली के लोगों ने अपने घरों की खिड़कियों और बालकनियों में आकर घंटी बजाई थी।
इटली की दोनों ही घटनाओं को सोशल मीडिया पर लोगों का काफी साथ मिल रहा है। मुश्किल भरे समय में इटली के इस जज्बे को हर जगह सराहा जा रहा है। बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 59,172 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस महामारी से 1,098,762 लोग प्रभावित हो चुके हैं।