फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona virus is constantly changing its appearance

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने किया आगाह, कहा- 'लगातार रूप बदल रहा कोरोना वायरस, रहना होगा तैयार'

Mon, 25 Jan 2021 04:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Jan 2021 04:49 AM IST
विज्ञापन
corona virus is constantly changing its appearance
भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉक्टर विवेक मूर्ति (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Vivek Murthy

भारतीय मूल के अमेरिकी फिजिशयन डॉ. विवेक मूर्ति ने रविवार को कोविड-19 (कोरोना वायरस) को लेकर सभी को आगाह किया। डॉ. मूर्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश के सर्जन जर्नल के तौर पर चुना है। मूर्ति ने कहा कि जानलेवा कोविड-19 लगातार अपना रूप बदल रहा है और देश को इसके लिए तैयार रहना होगा। 

विज्ञापन


बाइडन प्रशासन की कोविड-19 नीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले 43 वर्षीय मूर्ति ने इस संकट से निपटने के लिए बेहतर जीन आधारित सर्विलांस और कांटेक्ट ट्रेसिंग में ज्यादा निवेश करने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वायरस हमसे कह रहा है कि वह लगातार रूप बदल रहा है और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। इसका मतलब है कि हमें नंबर एक बनना होगा। ज्यादा बेहतर जीन आधारित सर्विलांस अपनाना होगा, ताकि हम वायरस के नए वर्जन आते ही उनकी पहचान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मूर्ति ने एबीएक्स न्यूज से कहा, इसका मतलब है कि हमें सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों जैसे मास्क पहनना और इंडोर समारोहों से बचना आदि पर दोहरा जोर देना होगा। बराक ओबामा के समय भी अमेरिका के सर्जन जर्नल रहे मूर्ति ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर अचानक पद छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed