{"_id":"5e86f98f8ebc3e75f565807e","slug":"corona-virus-doubles-worldwide-in-a-week-outcry-in-us-italy-uk-and-spain","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में दुनियाभर में कोरोना वायरस से हुई दोगुनी मौतें, अमेरिका, इटली, ब्रिटेन और स्पेन में मचा हाहाकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एक हफ्ते में दुनियाभर में कोरोना वायरस से हुई दोगुनी मौतें, अमेरिका, इटली, ब्रिटेन और स्पेन में मचा हाहाकार
Fri, 03 Apr 2020 03:25 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 03 Apr 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हो गई है। ऐसे में एक हफ्ते के अंदर दुनिया भर में दोगुनी मौतें हुई हैं। दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक, एक हफ्ते में कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
इटली, स्पेन और अमेरिका हुए त्रस्त
इटली और स्पेन जैसे देशों में तो मौतों की संख्या 10 हजार के पार चली गई है। वहीं, दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। अमेरिका में 245,193 लोग इस संक्रमण से प्रभावित हैं। वहीं, यहां 6,088 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस बीच, पेंटागन ने 1 लाख बॉडी बैग का ऑर्डर दिया है। यह खबर इसलिए भी परेशानी बढ़ा रही है, क्योंकि यहां वायरस से निपटने वाली टीम के लीडर डॉ. फॉसी ने हाल ही में अमेरिका में 2.5 लाख मौतों का अनुमान लगाया है। अमेरिका में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर न्यूयॉर्क शहर में बरसाया है। न्यूयॉर्क में अब तक 1139 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां 47 हजार से भी ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
खौफ के साये में ब्रिटेन
ब्रिटेन की बात करें तो यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तीन हजार पार कर गई है। वहीं, 33,718 लोगों में इसके पॉजिटिव केस मिले हैं। हालत कितने भयानक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन ने गाइडलाइन जारी कर कहा है कि जिन लोगों के बचने की उम्मीद कम है, उन्हें वेंटिलेटर पर न रखा जाए। इसके अलावा सरकार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्टिंग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अमिरेका में हाहाकार
अमेरिका को कोराना वायरस का नया सेंटर कहा जा रहा है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के यहां मामले सामने आए हैं। अमेरिका के जिन 10 राज्यों में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर टूटा है उनमें,
न्यूयॉर्क
- कुल मामले- 84,046
- मौतें- 2,220
न्यू जर्सी
- कुल मामले- 22,255
- मौतें- 355
कैलिफोर्निया
- कुल मामले- 9,907
- मौतें- 216
मिशीगन
- कुल मामले- 9,315
- मौतें- 335
फ्लोरिडा
- कुल मामले- 7,773
- मौतें- 101
मैसाचुसेट्स
- कुल मामले- 7,738
- मौतें- 122
इलिनोइस
- कुल मामले- 6,980
- मौतें- 146
ल्यूसियाना
- कुल मामले- 6,424
- मौतें- 273
पेंसिलवेनिया
- कुल मामले- 6,063
- मौतें- 74
वॉशिंगटन
- कुल मामले- 5,984
- मौतें- 254