{"_id":"5fb0be568ebc3e9b93593535","slug":"corona-virus-cases-in-america-one-day-hike-in-america-is-more-than-one-and-a-half-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में कोरोना : एक दिन में रिकॉर्ड 1.77 लाख मामले, कुल संक्रमित 1.07 करोड़ के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में कोरोना : एक दिन में रिकॉर्ड 1.77 लाख मामले, कुल संक्रमित 1.07 करोड़ के पार
Sun, 15 Nov 2020 11:06 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Corona in World
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोरोना के मामलों में कोई कमी आती नहीं दिखाई पड़ रही है। अमेरिका में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है, यहां शुक्रवार और शनिवार के बीच एक लाख 77 हजार रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं। वहीं निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन भी इसे लेकर सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी कोरोना टास्क फोर्स के साथ बैठक की।
विज्ञापन
शुक्रवार तक कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में करीब साढ़े पांच करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। वहीं तीन करोड़ 78 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं और 13 लाख 17 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना के आगे हार मान चुके हैं। इसके अलावा दक्षिण कोरिया में संक्रमण की तीसरी लहर सामने आ रही है।
विज्ञापन
ओरेगन, मिशिगन में पाबंदियां
अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। एक दिन में एक लाख 77 हजार मामले एक साथ आने के बाद अमेरिका में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.07 करोड़ के पार हो गई है। ओरेगन और मिशिगन में संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है, जिसे देखते हुए यहां कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सभी 50 राज्य महामारी ग्रस्त
अमेरिका के सभी 50 राज्य कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हैं लेकिन दस राज्य ऐसे हैं जो बाकी राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,44,217 हो गई है।
न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफोर्निया के बुरे हाल
अमेरिका ये तीन राज्य कोरोना के कहर से बुरी तरह प्रभावित हैं। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना की वजह से करीब 34,000 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं न्यूजर्सी में अब तक 16,522 लोग इस महामारी के आगे जान गंवा चुके हैं। कैलिफोर्निया में 18,172 लोगों की मौत हो चुकी है।