फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona virus America most affected, 32 thousand infected in a single day, 1480 killed

कोरोना वायरस: अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित, एक ही दिन में 32 हजार संक्रमित, 1480 की मौत

Sat, 04 Apr 2020 09:39 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Sat, 04 Apr 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Corona virus America most affected, 32 thousand infected in a single day, 1480 killed
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इस वायरस के आगे घुटने टेक चुका है। यहां स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में दो लाख 77 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं, जबकि सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

 

अमेरिका में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच कोविड-19 संक्रमण के कारण 1480 लोगों की मौत हो गई जो यह महामारी फैलने के बाद दुनिया के किसी भी देश में 24 घंटों में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है। जॉन्स हॉप्किंस विश्वविद्यालय के ट्रैकर ने यह आंकड़ें दिए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार, गुरुवार को रात साढ़े आठ बजे से शुक्रवार को उसी समय के बीच 1,480 लोगों की मौत हुई। अमेरिका में इस संक्रामक रोग से अब तक 7,406 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 12 हजार लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते देख अमेरिकी सरकार ने माना कि अगले दो दिनों में स्थिति और भयावह होने वाली है।


घर में रहने का आदेश नहीं मान रहे लोग
इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों और मौत के बावजूद ट्रंप ने अभी तक अमेरिका में लॉकडाउन की घोषणा नहीं की है। हालांकि सरकार ने लोगों को घर में रहने का आदेश जारी किया है। अमेरिका के सभी 50 राज्यों में कोरोना का असर है, लेकिन न्यूयॉर्क और फ्लारिडा ज्यादा प्रभावित है।  देश के पश्चिम, पूर्वोत्तर और मध्य पूर्व इलाकों में लोग इसका अच्छे से पालन कर रहे हैं। लेकिन फ्लोरिडा, कोलोराडो और दक्षिण-पूर्व के इलाकों में लोग अब भी यात्रा कर रहे हैं।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने 1.5 करोड़ लोगों के सेलफोन डेटा के आधार पर विश्लेषण किया है कि पांच लाख से अधिक आबादी वाली 20 काउंटी में लोगों ने एक महीने में कम से कम औसतन 3.38 किमी की यात्रा की। यह डाटा 28 फरवरी से 27 मार्च तक के हैं। 


ब्रिटेन की स्थिति भी नाजुक, अब तक 3600 से ज्यादा लोगों की मौत
ब्रिटेन में भी कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन के पांच शहर शेफिल्ड, बकिंघम, स्लोउघ, डर्बी और न्यूकैसल में लंदन जैसे बदतर हालात बनते जा रहे हैं। लंदन में संक्रमण की दर सबसे ज्यादा है। यहां एक लाख लोगों में 64 लोग संक्रमित हैं। शेफील्ड में एक लाख लोगों में 52, बकिंघम में 50, स्लोउघ में 49, डर्बी में 46 और न्यूकैसल में 40 लोग संक्रमित हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि हालात इससे भी ज्यादा खराब हो सकते हैं क्योंकि अभी केवल अस्पतालों में भर्ती मरीजों का ही आकलन किया गया है। ब्रिटेन में हफ्ते भर में रोजाना मौतों की दर चार गुना हो चुकी है। 27 मार्च को 181 लोगों की मौत हुई थी जबकि तीन अप्रैल को सबसे ज्यादा 684 लोगों की मौत हुई। अब तक ब्रिटेन में 38,168 मामले मिले हैं। इनमें नए केस 4,450 हैं। वहीं अब तक कुल 3,605 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed