फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona vaccine: WHO team active on Oxford vaccine

Covid19 vaccine: ऑक्सफोर्ड के टीके को लेकर डब्ल्यूएचओ टीम सक्रिय, खून के थक्के जमने के मामले की होगी जांच

Wed, 17 Mar 2021 07:33 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला रिसर्च टीम, लंदन
अमर उजाला रिसर्च टीम, लंदन Published by: Amit Mandal Updated Wed, 17 Mar 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine: WHO team active on Oxford vaccine
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
दुनियाभर के 18 देशों में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके से खून का थक्का जमने के मामले को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सुरक्षा विशेषज्ञ  की टीम सक्रिय हो गई है। राहत ये है कि भारत में ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों की टीम खून के थक्के जमने के मामले की जांच की तैयारी में है।

loader
दुनियाभर के 18 देशों में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके से खून का थक्का जमने के मामले को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सुरक्षा विशेषज्ञ  की टीम सक्रिय हो गई है। राहत ये है कि भारत में ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों की टीम खून के थक्के जमने के मामले की जांच की तैयारी में है।

डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, हम नहीं चाहते की लोग ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके से भयभीत हों। हमारी सलाह है, जिन देशों ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगाई है उसे हटाकर टीकाकरण कार्यक्रम जारी रखें। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ऑक्सफोर्ड, एस्ट्राजेनेका और यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) के साथ डब्ल्यूएचओ ने प्राथमिक जांच में टीके से खून का थक्का जमने का कोई संकेत नहीं मिला है। टीके को लेकर पनपे गतिरोध को विराम देने के लिए डब्ल्यूएचओ और ईएमए ने मंगलवार को एस्ट्राजेनेका के टीके जुड़े आंकड़ों का अध्ययन भी किया है। ईएमए बृहस्पतिवार को एक विशेष बैठक करेगी जिसमें आगे की स्थिति को लेकर फैसला भी हो सकता है।
 

डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक बोले, टीके को लेकर न हों भयभीत

खून का थक्का एक दुर्लभ स्थिति
विशेषज्ञों का कहना है कि खून का थक्का जमना एक दुर्लभ स्थिति है। कुछ लोगों में पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेट्स नहीं बनना भी इसका एक अहम कारण है। दुनियाभर में करोड़ों लोगों को टीका लगा है। कुछ चुनिंदा लोगों में ही ब्लड क्लॉट के मामले सामने आए हैं। ऐसे में टीके को इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, इसके कई और कारण हो सकते हैं।


 

अब स्वीडन स्पेन और पुर्तगाल में भी रोक

स्वीडन पुर्तगाल और स्पेन ने भी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब तक कुल 13 यूरोपीय देशों ने इस टीके का प्रयोग बंद कर दिया है। उधर डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर टीके के वितरण पर कोई फर्क ेनहीं पड़ रहा है। कोवाक्स कार्यक्रम के तहत भारत और द. कोरिया में तैयार हो रहा टीका कम और मध्यम आय वाले देशों को पहुंचाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed