{"_id":"6070c0a48ebc3e5921587b24","slug":"corona-vaccine-serum-institute-of-india-the-full-amount-of-vaccines-returned-to-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने द. अफ्रीका को लौटाई टीकों की पूरी रकम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वैक्सीन: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने द. अफ्रीका को लौटाई टीकों की पूरी रकम
Sat, 10 Apr 2021 02:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:31 AM IST
सार
- वायरस के नए स्वरूप पर टीके के असरदार नहीं होने के कारण दक्षिण अफ्रीका ने इसका इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया था
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके की पांच लाख खुराकों के लिए दक्षिण अफ्रीका की ओर से दी गई पूरी रकम उसे वापस कर दी है। वायरस के नए स्वरूप पर टीके के असरदार नहीं होने के कारण दक्षिण अफ्रीका ने इसका इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया था जिसके बाद कंपनी ने इन खुराकों की आपूर्ति नहीं की।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट से मिली टीके की लाखों खुराकों को अफ्रीकी संघ के अन्य देशों को बेच दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मिखिजे ने कहा, वित्त मंत्रालय ने पुष्टि की है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके की 5,00,000 खुराकों के लिए हमारे द्वारा दी गई पूरी रकम हमें लौटा दी है और पैसा हमारे बैंक खाते में आ गया है।
विज्ञापन