{"_id":"601330dd1836d4100a472e18","slug":"corona-vaccine-production-capacity-of-india-is-the-best-asset-that-the-world-has-today-says-antonio-guterres","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन महासचिव बोले, भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन महासचिव बोले, भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर
Fri, 29 Jan 2021 06:32 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 29 Jan 2021 06:32 AM IST
विज्ञापन
एंतोनियो गुतारेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कोरोना वैक्सीन उत्पादन के मामले में भारत की जमकर तारीफ की है। गुतारेस ने कहा कि भारत की वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दुनिया समझेगी कि इसका भरपूर उपयोग होना चाहिए।
उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि भारत का टीकाकरण में अहम योगदान रहेगा। भारत के पास सभी तरह के साधन हैं और दुनिया के टीकाकरण में उसकी भूमिका बेहद अहम रहेगी। उसके प्रयासों से वैश्विक टीकाकरण अभियान सफल हो सकेगा।
बता दें कि भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन किया है। देश में टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। दूसरे देशों को भी भारत वैक्सीन भेज रहा है।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि 20 जनवरी से हम अपने पड़ोसी देशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की 55 लाख से अधिक खुराकें उपलब्ध करवा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इनमें से अनुरोध के आधार पर भूटान को वैक्सीन की 1.5 लाख खुराकें, मालदीव, मारीशस और बहरीन को एक लाख, नेपाल को 10 लाख, बांग्लादेश को 20 लाख, म्यांमार को 15 लाख, सेशेल्स को 50 हजार और श्रीलंका को पांच लाख खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं।
मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया, अगले कुछ दिनों में हमने ओमान को वैक्सीन की एक लाख खुराकें, CARICOM देशों (कैरेबियाई समुदाय) को पांच लाख और निकारागुआ व प्रशांत द्वीपीय देशों को दो-दो लाख खुराकें उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके अलावा ब्राजील, मोरक्को और बांग्लादेश को व्यावसायिक निर्यात किया गया है। इस पर सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, मंगोलिया और अन्य देशों को आपूर्ति की जाएगी।

We strongly hope that India will have all the instruments that are necessary to play a major role in making sure that a global vaccination is campaign is made possible: UN Secretary-General Antonio Guterres https://t.co/aPrBi9PcNb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 28, 2021