{"_id":"606273838ebc3e8cbc560ca1","slug":"corona-vaccine-brazil-s-foreign-minister-resigns-over-diplomatic-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: राजनयिक नाकामी को लेकर ब्राजील के विदेश मंत्री के इस्तीफा देने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वैक्सीन: राजनयिक नाकामी को लेकर ब्राजील के विदेश मंत्री के इस्तीफा देने की खबर
Tue, 30 Mar 2021 06:27 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजीलिया
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:27 AM IST
विज्ञापन
Brazil minister resigned
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के विदेश मंत्री एर्नेस्टो अराजो ने कोरोना वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर स्पूतनिक वैक्सीन सप्लाई को लेकर राजनयिक नाकामी के आरोप लगे थे और लगातार उनकी आलोचना हो रही थी।
ब्राजील की स्थानीय अखबार 'ब्राजील ओ ग्लोबो न्यूजपेपर' के मुताबिक, मंत्री ने अपने फैसले के बारे में स्टाफ को जानकारी दी और राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो को अपना इस्तीफा भेज दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि मैं सरकार के लिए और मुश्किलें खड़ी नहीं करना चाहता हूं। हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पहले ब्राजील की संसद ने मंत्री पर आरोप लगाया था कि उन्होंने वैक्सीन से इलाज के प्रयासों को बर्बाद कर दिया। खबरों में कहा गया है कि पूर्व मंत्री अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी थे और उनकी तरह ही चीन पर हमला बोलते थे। इसकी वजह से ही देश को कोरोना वैक्सीन की शिपमेंट नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
ब्राजील में हालात हर दिन खराब होते जा रहे हैं। यहां पिछले कुछ दिनों में लगातार हर दिन तीन हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। 27 मार्च को यहां 3,650 मरीजों की मौत हुई थी। जबकि 23 मार्च को 3,158 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई थी।