फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona test ordered for 21 million people in Beijing china and 52 more died in Shanghai

चीन: बीजिंग में 2.1 करोड़ लोगों की कोरोना जांच के आदेश, शंघाई में 52 और मरे

Wed, 27 Apr 2022 12:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग/शंघाई।
एजेंसी, बीजिंग/शंघाई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 12:50 AM IST
सार

राजधानी के 11 जिलों में मंगलवार को 2.1 करोड़ लोगों की सामूहिक जांच के आदेश दिए गए हैं। बीजिंग के स्थानीय प्रशासन ने जिले के सभी लोगों की तीन बार जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Corona test ordered for 21 million people in Beijing china and 52 more died in Shanghai
चीन में कोरोना वायरस(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में कोरोना मामलों का प्रसार देखते हुए बीजिंग में मंगलवार को 2.1 करोड़ लोगों का परीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। सोमवार को चाओयांग जिले में 35 लाख लोगों के न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के आदेश दिए गए। इस बीच, चीन की व्यापारिक राजधानी शंघाई में 52 और मौतें कोरोना के चलते पिछले 24 घंटे में हुई हैं।

विज्ञापन


शंघाई में 52 नई मौतों के साथ शहर में कुल 190 मौतें हाल ही के दिनों में संक्रमण की वजह से हो चुकी हैं। एक दिन पहले ही यहां 51 मौतें हुई थीं। शंघाई के समान ही राजधानी बीजिंग में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी के 11 जिलों में मंगलवार को 2.1 करोड़ लोगों की सामूहिक जांच के आदेश दिए गए हैं। बीजिंग के स्थानीय प्रशासन ने जिले के सभी लोगों की तीन बार जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये जांच बुधवार और शुक्रवार को भी दोहराई जाएगी। शंघाई के लोग पहले ही बुनियादी जरूरतों के लिए लॉकडाउन में जूझ रहे हैं। इस बीच, बीजिंग में लगाए गए लॉकडाउन से भी लोग आशंकित हैं। यहां भी अधिकांश इलाकों में लोगों को बाहर निकलने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed