फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona infected over 11.05 crore people in the world, more than 24.42 lakh killed to covid 19

दुनिया में 11.05 करोड़ पार हुए कोरोना संक्रमित, 24.42 लाख से अधिक लोगों की जा चुकी है जान

Fri, 19 Feb 2021 02:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Feb 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Corona infected over 11.05 crore people in the world, more than 24.42 lakh killed to covid 19
कोरोना वैक्सीन - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व में संक्रमितों की संख्या जहां 11.05 करोड़ पार हो गई है वहीं मृतक संख्या भी 24.42 लाख से अधिक हो चुकी है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कोविड-19 रोधी टीके के अनुचित वितरण की तीखी आलोचना की है।

विज्ञापन


उन्होंने चिंता जताई कि 75 फीसदी टीकाकरण सिर्फ 10 देशों में हुआ है। गुटेरस ने कहा, यह टीका जल्द से जल्द हर देश में मिलने के लिए वैश्विक प्रयास होने चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि 130 देशों को टीके की एक खुराक नहीं मिली है और इस महत्वपूर्ण क्षण में टीके का समान वितरण वैश्विक समुदाय के समक्ष सबसे बड़ा नैतिक परीक्षण है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने टीके के उचित वितरण के लिए तत्काल वैश्विक टीकाकरण योजना लाने की जरूरत बताई जिसमें वैज्ञानिक, टीका निर्माता और प्रयास को वित्तपोषित करने वाले शामिल हों। महासचिव ने जी-20 की प्रमुख आर्थिक शक्तियों से योजना को स्थापित करने और इसके कार्यान्वयन तथा वित्तपोषण को समन्वित करने के लिए एक आपातकालीन कार्य बल की स्थापना करने का आव्हान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed