फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona in North Korea 50 killed so far 12 lakh Suffered from Fever

North Korea Covid 19 Outbreak: अब तक 50 की मौत, 12 लाख को बुखार, किम ने उतारी सेना 

Tue, 17 May 2022 02:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 17 May 2022 02:25 AM IST
सार

North Korea Covid 19 Outbreak: कोरोना महामारी ने अब उत्तर कोरिया को भी अपने गिरफ्त में ले लिया है। कोरोना विस्फोट से निपटने के लिए तानाशाह किम जोंग उन ने देश में सेना को तैनात करने का आदेश दे दिया है। उत्तर कोरिया में करीब 12 लाख लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए हैं।

विज्ञापन
Corona in North Korea 50 killed so far 12 lakh Suffered from Fever
कोरोना को लेकर किम जोंग-उन अलर्ट। - फोटो : Twitter

विस्तार

उत्तर कोरिया में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार को बुखार से मौत के आठ और मामले सामने आए, जबकि 3,92,920 और लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। किम जोंग-उन ने दवाई आपूर्ति में देरी पर अधिकारियों को फटकार लगाई है और सेना को राजधानी में महामारी से निपटने के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया है। किम जोंग उन ने देश में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा रखा है।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया के वायरस रोधी आपात मुख्यालय ने बताया कि अप्रैल के अंत से 12 लाख लोगों को बुखार हो चुका है, जिनमें से 5,64,860 लोग अब भी पृथकवास पर रह रहे हैं। रविवार शाम छह बजे तक बुखार से 24 और लोगों की मौत होने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 50 हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि, सरकारी मीडिया ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि बुखार से पीड़ित और उससे जान गंवाने वालों में से कितने लोग कोरोना संक्रमित थे। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया की खराब स्वास्थ्य प्रणाली के कारण वायरस के प्रसार को रोकने में नाकामी उसके लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद एजेंसी केसीएन ने बताया कि देश में 3,92,920 लोगों के अंदर बुखार के लक्षण देखे गए हैं। उत्तर कोरिया ने पहली बार माना है कि वह कोरोना विस्फोट से बुरी तरह से जूझ रहा है। उत्तर कोरिया में अभी तक किसी भी व्यक्ति को कोरोना का टीका नहीं लगा है। 


किम ने अधिकारियों को फटकार लगाई
कुछ दिनों पहले तक उत्तर कोरिया का किम जोंग उन प्रशासन दावा कर रहा था कि वह कोरोना महामारी से बचा हुआ है। उत्तर कोरिया ने इस प्रकोप को रोकने के लिए 10 लाख कर्मचारियों को तैनात किया है। रविवार को हुई बैठक में किम जोंग उन ने सही तरीके से काम नहीं करने की कड़ी आलोचना की थी। किम ने दवाइयों की आपूर्ति में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। तानाशाह ने अब उत्तर कोरिया की सेना को राजधानी प्योंगयांग में वैश्विक महामारी से निपटने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed