{"_id":"6255cfc9d3c40877f3091c93","slug":"corona-in-china-america-called-back-its-employees-as-cases-increased-in-shanghai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में कोरोना: अमेरिका ने शंघाई में मामले बढ़ने पर अपने कर्मचारी वापस बुलाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में कोरोना: अमेरिका ने शंघाई में मामले बढ़ने पर अपने कर्मचारी वापस बुलाए
Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास में गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को तुरंत शहर छोड़ने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
चीन में कोरोना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने चीन के शंघाई में मौजूद अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों को शहर छोड़ने का आदेश दिया है। शंघाई में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि को देखते हुए अमेरिका ने यह कदम उठाया है। शंघाई में संक्रमण रोकने के लिए फिलहाल सख्त लॉकडाउन लागू है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास में गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को तुरंत शहर छोड़ने का आदेश दिया गया है। हालांकि, अन्य अमेरिकी अधिकारी वाणिज्य दूतावास में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। चीन की शून्य-कोविड रणनीति के तहत 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में लाखों लोग पिछले तीन सप्ताह से अपने घरों में बंद हैं। शहर में सख्ती के साथ पृथकवास के नियम को लागू कर बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
भोजन, अन्य जरूरतों को लेकर परेशानी
शंघाई में प्रतिबंधों के बीच रह रहे लोगों को निराशाजनक हालात का सामना करना पड़ रहा है। यहां उन्हें अपने घरों से बाहर निकलने की मनाही है और भोजन समेत अपनी अन्य दैनिक जरूरतों को पूरा करने में बहुत परेशानी हो रही है। संक्रमित लोगों को बड़े सामूहिक पृथकवास केंद्रों में रखा जा रहा है, जहां हालात बेहद खराब हैं।
विज्ञापन