फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona havoc worldwide: America exhausted, records broken in France and Germany, Britain removed some restrictions

दुनियाभर में कोरोना कहर: अमेरिका हताश, फ्रांस व जर्मनी में टूट रेकॉर्ड, ब्रिटेन ने हटाई कुछ पाबंदियां

Thu, 20 Jan 2022 02:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 20 Jan 2022 02:52 PM IST
सार

ब्राजील में बुधवार को 2 लाख से ज्यादा नए मामले मिले। इससे लगातार दूसरे दिन पिछला रेकॉर्ड टूट गया। वहीं न्यूजीलैंड में ओमिक्रॉन का सामुदायिक संक्रमण सामने आ रहा है। वहां नए सिरे से पाबंदियां लगाई गई हैं। 
 

विज्ञापन
Corona havoc worldwide: America exhausted, records broken in France and Germany, Britain removed some restrictions
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओमिक्रॉन वैरिएंट सामने आने के बाद दुनियाभर के देशों में कोरोना के मामले रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिका पस्त हो चुका है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को पहली बार माना कि महामारी के कारण अमेरिकी निराश हो गए हैं। उधर फ्रांस व जर्मनी में कोरोना के रेकॉर्ड टूट रहे हैं। ब्रिटेन में जरूर पीक गुजर चुका, लगता है। वहां कुछ पाबंदियां हटाई गई हैं। आस्ट्रेलिया में भी केस बढ़ते जा रहे हैं। 

विज्ञापन

ब्रिटेन ने बड़ा कदम उठाते हुए गंभीर कोरोना वायरस लहर से कुछ राहत पाई है, इसलिए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बाद लगाई गए अतिरिक्त पाबंदियां हटाने का एलान किया है। इसी तरह उत्तरी आयरलैंड ने भी आइसोलेशन की अवधि सात दिन से घटाकर पांच दिन कर दी है। 
विज्ञापन

ब्राजील में बुधवार को 2 लाख से ज्यादा नए मामले मिले। इससे लगातार दूसरे दिन पिछला रेकॉर्ड टूट गया। वहीं न्यूजीलैंड में ओमिक्रॉन का सामुदायिक संक्रमण सामने आ रहा है। वहां नए सिरे से पाबंदियां लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकस्लोवाकिया में नई सरकार ने अनिवार्य टीकाकरण से राहत दे दी है, ताकि समाज में इसे लेकर पनप रहा विभाजन व विरोध खत्म किया जा सके। इस मध्य यूरोपीय देश में महामारी के बुरे हाल हैं। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

जर्मनी में बीते 24 घंटे में 1,12,323 नए मामले सामने आए हैं। फ्रांस में लगातार कहर जारी है। दूसरे दिन फिर 4 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। 
अमेरिका में बाइडन प्रशासन ने अगले सप्ताह से 40 करोड़ एन85 मास्क बांटने का फैसला किया है। देश में बढ़ते कोविड केस के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। 
मलेशिया ने फरवरी से 5 से 11 साल तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है। उधर डेनमार्क में 38 हजार से ज्यादा नए मामले आए। बुधवार को संक्रमण दर 37 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं, रूस में 33,899 नए केस मिले और 698 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed