फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona epidemic: 12 thousand deaths daily, 3 million so far, data released by John Hopkins University

कोरोना महामारी: दुनियाभर में रोज 12 हजार मौतें, अब तक 30 लाख लोग जान गंवा चुके

Sat, 17 Apr 2021 05:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरिया Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Apr 2021 05:24 PM IST
सार

  • मृतक संख्या कीव, काराकास व लिस्बन की आबादी के बराबर
  • और ज्यादा भी हो सकते हैं मरने वाले, आंकड़े छिपाने की आशंका

विज्ञापन
Corona epidemic: 12 thousand deaths daily, 3 million so far, data released by John Hopkins University
Corona virus deaths - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या शनिवार को 30 लाख से अधिक हो गई। रोजाना 12 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी के चलते दम तोड़ रहे हैं। भारत, ब्राजील और फ्रांस जैसे देशों में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है और पूरी दुनिया में टीकाकरण में बाधाएं आ रही हैं।

विज्ञापन


अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण जितने लोगों की मौत हुई है वह कीव (यूक्रेन), काराकास (वेनेजुएला) या लिस्बन (पुर्तगाल) की आबादी के बराबर है। यह संख्या शिकागो (27 लाख) से बड़ी और संयुक्त रूप से फिलाडेल्फिया एवं डलास के बराबर है।
विज्ञापन


चीन के वुहान से 2019 में फैली महामारी
मृतकों का आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है क्योंकि हो सकता है कि सरकारें आंकड़ों को छिपा रही हों या 2019 के शुरुआत में चीन के वुहान से शुरू हुए वायरस के कई मामलों को शुरुआती चरण में छिपाया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना सात लाख नए संक्रमित हो रहे
पूरी दुनिया में संक्रमण की गति और इसे नियंत्रण में लाने के तरीके विभिन्न देशों में अलग-अलग हैं। पूरी दुनिया में मौत का औसत 12 हजार प्रतिदिन है और प्रतिदिन सात लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

विश्व ही हर छठी मौत अमेरिका में
अमेरिका में कोविड-19 से 5,60,000 मौतें हुई हैं और विश्व भर में हुई हर छह मौतों में से एक मौत अमेरिका में हुई है। अमेरिका के बाद ब्राजील, मैक्सिको, भारत और ब्रिटेन में मृतकों की संख्या सर्वाधिक है।


जॉनसन एंड जॉनसन व एस्ट्राजेनेका के टीके पर रोक
अमेरिका ने इस महीने जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के इस्तेमाल पर रोक की अनुशंसा की क्योंकि अधिकारियों ने इस कारण खून के थक्के बनने की जांच शुरू की थी और यूरोप के कुछ देशों ने भी टीके पर अस्थायी रोक लगाई। खून का थक्का जमने के कारण एस्ट्राजेनेका के टीके पर भी कुछ देशों ने पाबंदियां लगाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed