फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona delta variant is spreading rapidly in China

महामारी का कहर: चीन में फैला कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, प्रांतों में तेजी से बढ़ रहे मामले

Thu, 05 Aug 2021 06:11 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 06:11 AM IST
सार

  • कई हफ्तों में डेल्टा वैरिएंट चीन के 32 प्रांतों में से लगभग आधे तक पहुंच गया है
  • दिसंबर 2019 में वुहान में पहली बार वायरस का पता चलने के बाद से यह चीन की रणनीति के लिए सबसे बड़ी चुनौती है

विज्ञापन
Corona delta variant is spreading rapidly in China
चीन में फैल रहा कोरोना का डेल्टा वैरिएंट... - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना का पहला मामला चीन में मिला था, लेकिन चीन ने कोरोना पर जल्दी ही काबू पा लिया था। चीन दुनिया में पहला ऐसा देश था जिसने अनलॉक किया था। अब फिर चीन में कोरोना अपना पैर पसार रहा है। चीन ने जिन प्रांतों को कोरोना मुक्त घोषित किया था अब वे कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


चीन में कोरोना डेल्टा वैरिएंट तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को चीन ने 71 में महीनों में पहली बार कोरोना वायरस मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की। 30 जुलाई से लगातार पांच दिनों तक नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। बड़े पैमाने पर परीक्षण और संपर्क ट्रेसिंग अभियानों ने डेल्टा वैरिएंट से होने वाले संक्रमणों का पता लगाया है।
विज्ञापन


डेल्टा वैरिएंट पहली बार भारत में पहचाना गया था। अब जुलाई के अंत से राजधानी बीजिंग सहित एक दर्जन से अधिक चीनी शहरों में पाया गया। चीन ने 20 जुलाई और 3 अगस्त के बीच कोरोना लक्षणों के साथ 485 मामले दर्ज किए, हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि कितने डेल्टा संस्करण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के लिए सबसे बड़ी चुनौती डेल्टा वैरिएंट को रोकना है, इसके लिए उसे व्यापक रणनीति बनानी पड़ेगी। नई परेशानी यह है कुछ जगहों पर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग में ढील दी गई है वहीं देश का अधिकांश हिस्सा महीनों से कोविड-मुक्त है। वायरस इसका फायदा उठा सकता है। गर्मी की छुट्टी और यात्राएं डेल्टा वैरिएंट के फैलने का कारण हो सकती हैं।


खबरों की मानें तो प्रारंभिक डेल्टा संक्रमण जुलाई के मध्य में मास्को से पूर्वी चीनी शहर नानजिंग में एक विदेशी उड़ान के माध्यम से पहुंचा। फ्लाइट में सवार सात यात्री वैरिएंट से संक्रमित थे। यह बाद में हवाई अड्डे के सफाई कर्मचारियों के एक समूह में फैल गया, जिनमें से नौ का 20 जुलाई को पॉजिटिव टेस्ट आया था। इसके बाद हवाई अड्डे से संक्रमण चीन के अन्य प्रांतों में फैल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed