फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona again reached its birthplace, two people found infected in Wuhan, China

Corona in Wuhan: अपने जन्मस्थान पर फिर पहुंचा कोरोना चीन के वुहान में दो लोग मिले संक्रमित

Mon, 04 Jul 2022 05:40 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Amit Mandal Updated Mon, 04 Jul 2022 05:40 AM IST
सार

वुहान में कोरोना के दो बिना लक्षण वाले मामले मिले हैं। शुक्रवार को अनहुई प्रांत में 107 मामले सामने आए और लिंगबी काउंटी में लॉकडाउन लगा दिया गया।

विज्ञापन
Corona again reached its birthplace, two people found infected in Wuhan, China
Wuhan coronavirus - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर में पैदा होकर पूरी दुनिया में फैला था। करीब ढाई साल बाद पूरी दुनिया में इस घातक महामारी पर लगभग काबू पा लिया गया है। चीन अब तक की सबसे घातक कोरोना लहर से जूझ रहा है। एक बार संक्रमण वहीं दर्ज किया गया है, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन


वुहान में कोरोना के दो बिना लक्षण वाले मामले मिले हैं। शुक्रवार को अनहुई प्रांत में 107 मामले सामने आए और लिंगबी काउंटी में लॉकडाउन लगा दिया गया। गुरुवार को पूरे देश में 163 मामले मिले, जो बीते तीन हफ्तों में सबसे ज्यादा हैं। शंघाई में अब भी आंशिक लॉकडाउन है। राजधानी बीजिंग में दो माह चली पाबंदियों को पिछले माह ही हटाया गया था। जनता में पाबंदियों पर भारी रोष था।
विज्ञापन


जिनपिंग ने हाल ही में वुहान का दौरा किया।। इस दौरान उन्होंने शहरों में एक बार फिर लॉकडाउन व अन्य सख्त प्रतिबंध लगाने की इच्छा जताई। जल्द ही नई जीरो कोविड नीति घोषित की जाने की संभावना है। इसमें बाहर से आने वाले यात्रियों और संपर्क में आने वाले लोगों की क्वारंटीन अवधि को आधा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed