फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Conspiracy: only one who told the methods of killing the life partner, was convicted in the murder of the husband, targeted for the hefty amount of insurance

Conspiracy : जीवन साथी के कत्ल के तरीके बताने वाली ही पति की हत्या में दोषी करार, बीमे की मोटी रकम के लिए बनाया निशाना

Fri, 27 May 2022 07:04 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च डेस्क, न्यूयॉर्क।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, न्यूयॉर्क। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 27 May 2022 07:04 AM IST
सार

नैंसी ने पति को मारने से पहले कई महीनों तक बंदूक के अलग-अलग हिस्से जुटाए। उसने ऑनलाइन एक ऐसा अतिरिक्त पुर्जा खरीदा, जिससे पुलिस बंदूक से गोली चलने का पता न लगा पाए। उसने डेनियल को मारने के लिए उनका कार्यस्थल चुना, क्योंकि वहां कोई कैमरा और गवाह नहीं था।

विज्ञापन
Conspiracy: only one who told the methods of killing the life partner, was convicted in the murder of the husband, targeted for the hefty amount of insurance
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में पति को मारने के तरीके बताने वाला ब्लॉग लिखने वाली 71 वर्षीय नैंसी क्रैंप्टन ब्रोफी बीमा राशि पाने के लिए अपने पति की कातिल बन गई। ओरेगन स्थित पोर्टलैंड की एक अदालत ने ब्रोफी को जीवनसाथी डेनियल ब्रोफी की हत्या की दोषी करार दिया।

विज्ञापन


नैंसी का दोष साबित करने के लिए अभियोजन को अदालत में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसने पति के कत्ल से पहले कई महीने तक साजिश रची थी।  12 सदस्यीय जूरी ने नैंसी को सेकंड डिग्री मर्डर का दोषी पाया। इसमें उम्रकैद का प्रावधान है। उसकी सजा का एलान 13 जून को होगा। 
विज्ञापन


63 वर्षीय शेफ डेनियल ब्रोफी की हत्या 2 जून 2018 को हत्या हुई थी। वह दक्षिण-पश्चिमी पोर्टलैंड के कलिनरी इंस्टीट्यूट में शिक्षक थे। छात्रों को उनकी लाश मिली थी। जांच में पता चला कि उन्हें दो बार गोली मारी गई थी। कोर्ट में अभियोजन ने कहा कि नैंसी पैसों की कमी से परेशान थी। उसने बीमा राशि पाने के लिए पति को मारने की साजिश रची।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदूक के अलग-अलग हिस्से जुटाए...
अभियोजन ने बताया, नैंसी ने पति को मारने से पहले कई महीनों तक बंदूक के अलग-अलग हिस्से जुटाए। उसने ऑनलाइन एक ऐसा अतिरिक्त पुर्जा खरीदा, जिससे पुलिस बंदूक से गोली चलने का पता न लगा पाए। उसने डेनियल को मारने के लिए उनका कार्यस्थल चुना, क्योंकि वहां कोई कैमरा और गवाह नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed