{"_id":"6852495fc41fd1f9fe05748e","slug":"congress-jairam-ramesh-india-us-ties-pak-army-asim-munir-donald-trump-meeting-diplomacy-hindi-news-update-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diplomacy: 'PAK आर्मी चीफ मुनीर और ट्रंप की मुलाकात कूटनीतिक झटका', कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूछा तीखा सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Diplomacy: 'PAK आर्मी चीफ मुनीर और ट्रंप की मुलाकात कूटनीतिक झटका', कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूछा तीखा सवाल
Wed, 18 Jun 2025 10:36 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:36 AM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में तल्खी के बीच अमेरिका ने पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को मेहमान बनाया है। कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर की मुलाकात को भारत की कूटनीति के लिए झटका माना है। उन्होंने देश की विदेश नीति, भारत-अमेरिका और पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की मुलाकात पर कांग्रेस हमलावर
- फोटो : एएनआई / पीटीआई / एक्स
विस्तार
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख और पदोन्नति के बाद अब फील्ड मार्शल बन चुके आसिम मुनीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने एक बार फिर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हो रहे इस व्यवहार को भारत की कूटनीतिक के लिए झटका बताया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ने केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिका और भारत के रिश्ते पर टिप्पणी की।
विज्ञापन
मुनीर को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ लंच का न्योता
दरअसल, जैसे ही पाकिस्तानी सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) फील्ड मार्शल आसीम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात की खबरें आईं, कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर एक बार निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए एक्स पर लिखा, मुनीर वही व्यक्ति है जिसकी भड़काऊ, आग लगाने वाली और उत्तेजक टिप्पणी के बाद पहलगाम में आतंकी हमले हुए। आज वही मुनीर व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दोपहर का भोजन करेगा।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए ट्रंप ने फिर लिया श्रेय
- फोटो : अमर उजाला / एएनआई
भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर, ट्रंप की श्रेय लेने की जिद...
कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार से सवाल किया, क्या यही वजह है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दिन पहले ही जी 7 शिखर सम्मेलन छोड़ दिया और पीएम नरेंद्र मोदी को गले लगाने से भी इनकार कर दिया गया? बकौल कांग्रेस महासचिव, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद 14 बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराया। इसका सीधा मतलब है कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के पीछे ट्रंप ही हैं।

अमेरिका में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहुंचे पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : ANI
अमेरिकी अधिकारी बोले- आतंकवाद विरोधी अभियानों में पाकिस्तान 'अभूतपूर्व' साझेदार
उन्होंने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग की अहम इकाई- यूएस सेंट्रल कमांड (USCENTCOM) के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला के बयान को भी रेखांकित किया। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के मुताबिक कुरिल्ला ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में पाकिस्तान को एक 'अभूतपूर्व' साझेदार बताया है। उनका ऐसा करना भारत में हुए 'नमस्ते ट्रंप' और अमेरिका में हुए 'हाउडी मोदी' जैसे कार्यक्रमों के लिए भी झटका है! उन्होंने कहा कि भारतीय कूटनीति बिखर रही है, और पीएम मोदी खामोश हैं।
कांग्रेस ने चीन के साथ भारत के रिश्ते पर भी टिप्पणी की
जयराम रमेश ने भारत की विदेश नीति को भी कटघरे में खड़ा किया और पड़ोसी देश चीन के साथ रिश्ते को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, 'कल चीन को उनकी (पीएम मोदी) तरफ से क्लीन चिट दिए जाने की पांचवीं वर्षगांठ है।'

पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश (फाइल)
- फोटो : ANI
भारत की कूटनीति पर जयराम रमेश की तीखी टिप्पणी
इससे पहले एक अन्य बयान में कनाडा में आयोजित जी7 देशों का शिखर सम्मेलन छोड़कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अचानक अमेरिका लौटने का जिक्र करते हुए रमेश ने लिखा, 'ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन को एक दिन पहले ही छोड़ दिया। भारत सहित आठ अन्य देशों का जी-7 शिखर सम्मेलन शुरू होने वाला है। यह स्वयंभू विश्वगुरु की हग्लोमेसी के लिए एक झटका है।' बता दें कि पीएम मोदी के वैश्विक नेताओं से मुलाकात करने के तरीके (अक्सर गले लगाकर अभिवादन करना) पर तंज कसने के लिए कांग्रेस कूटनीति यानी डिप्लोमेसी की तर्ज पर ही हग्लोमेसी शब्द का इस्तेमाल करती है।
ये भी पढ़ें- BJP vs Congress: भाजपा बोली- पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस, मुनीर पर फर्जी दावे के लिए की माफी की मांग

राष्ट्रपति ट्रंप यूएस CENTCOM प्रमुख और PAK सेना के फील्ड मार्शल मुनीर (फाइल)
- फोटो : पीटीआई / एएनआई / रॉयटर्स / एक्स@officialdgispr
मुनीर की अमेरिका में मेहमाननवाजी की खबरों पर भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग
इससे पहले अमेरिका ने उन खबरों का खंडन किया था, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ पर परेड में भाग लेने के लिए मुनीर को व्हाइट हाउस की तरफ से आमंत्रित किया गया था। इन खबरों पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया था कि आसीम मुनीर को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अमेरिका के इस कदम को भारत की कूटनीति के लिए बड़ा झटका बताया था। व्हाइट हाउस की तरफ से खंडन किए जाने के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मुनीर को पाकिस्तान से कोई न्योता ही नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। झारखंड से निर्वाचित सांसद दुबे ने सवाल किया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग और कांग्रेस में क्या फर्क रह गया है? पार्टी के महासचिव फर्जी खबरों को लेकर दावे कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- US पाकिस्तानी सेना प्रमुख का अमेरिका में विरोध, व्हाइट हाउस का सेना दिवस पर मुनीर को आमंत्रित करने से इनकार
पाकिस्तानी सेना प्रमुख के खिलाफ देश की जनता में आक्रोश!
मुनीर के अमेरिका दौरे से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के सेना प्रमुख के खिलाफ वाशिंगटन में दर्जनों पाकिस्तानी-अमेरिकी लोगों ने जनरल मुनीर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें पाकिस्तान का कातिल, भगोड़ा कहा। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की तरफ से सोशल मीडिया पर मुनीर के विरोध का वीडियो साझा किया गया। इसमें पाकिस्तान की जनता को कहते सुना गया, 'हमें सेना का शासन नहीं, लोकतंत्र चाहिए।' प्रदर्शनकारी तख्तियां व बैनर लेकर अमेरिका की सड़कों पर उतरे थे, जिन पर 'पाकिस्तान में मानवाधिकारों के हनन, लोकतंत्र के दमन और पत्रकारों पर अत्याचार' से जुड़े नारे लिखे गए थे। प्रदर्शनकारियों ने मुनीर को देश की राजनीतिक अस्थिरता, चुनावों में हस्तक्षेप और देश की सियासत में सेना के बढ़ते दखल का पुरजोर विरोध किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम अमेरिका की धरती से दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि पाकिस्तान के लोग सेना के अत्याचारों के खिलाफ हैं।
संबंधित वीडियो--