फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congo Unrest Updates rebels close in on Goma UN peacekeepers killed casualties news in hindi

Congo Unrest: मध्य अफ्रीकी देश में विद्रोह के कारण हालात नाजुक, पूर्वी कांगो में छह शांति सैनिकों की हत्या

Sun, 26 Jan 2025 05:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गोमा (कांगो)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गोमा (कांगो) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 05:37 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार को दो दक्षिण अफ्रीकी शांति सैनिकों की हत्या की गई, और शनिवार को विद्रोहियों से लड़ते हुए उरुग्वे का एक सैनिक भी जान गंवा बैठा। इसके अलावा, मलावी के तीन शांति सैनिक भी मारे गए।
 

विज्ञापन
Congo Unrest Updates rebels close in on Goma UN peacekeepers killed casualties news in hindi
कांगो फ्लैग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी कांगो में शनिवार को एम23 विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के छह शांति सैनिकों की हत्या कर दी। इस बारे में संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने जानकारी दी। उसने बताया कि शुक्रवार को दो दक्षिण अफ्रीकी शांति सैनिकों की हत्या की गई, और शनिवार को विद्रोहियों से लड़ते हुए उरुग्वे का एक सैनिक भी जान गंवा बैठा। इसके अलावा, मलावी के तीन शांति सैनिक भी मारे गए। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के रक्षा विभाग ने शनिवार को दो दक्षिण अफ्रीकी शांति सैनिकों की मौत की पुष्टि की। रक्षा विभाग ने कहा कि पिछले दो दिनों में संघर्ष के दौरान उनके सात सैनिक भी मारे गए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी- डेमोक्रेटिक अलायंस ने कहा कि इस संघर्ष में 18 अन्य दक्षिण अफ्रीकी सैनिक घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


गोमा पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा विद्रोही समूह
बता दें कि पूर्वी कांगो के मुख्य शहर गोमा में इन दिनों दहशत का माहौल है। एम23 विद्रोही समूह ने गोमा को घेर लिया, जिसकी आबादी लगभग 20 लाख है। एम23 विद्रोही गोमा पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, सेना विद्रोहियों को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि, सेना के लिए विद्रोहियों को रोकना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साके शहर पर भी एम23 ने किया कब्जा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के अनुसार, एम23 ने हाल ही में साके शहर पर भी कब्जा कर लिया है, जो गोमा से केवल 27 किलोमीटर पश्चिम में है। ये शहर कांगो की सेना के लिए प्रमुख रास्तों में एक माना जाता है।  

गैर-आवश्यक कर्मचारियों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित करेगा यूएन
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह गोमा में गैर-आवश्यक कर्मचारियों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित करेगा, जबकि आवश्यक कर्मचारी वहां मौजूद हैं और खाद्य वितरण, चिकित्सा सहायता, आश्रय और कमजोर समुदायों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को जारी रखे हुए हैं। 


क्या है एम23 विद्रोही समूह?
बता दें कि एम23 विद्रोही समूह उन लगभग 100 सशस्त्र समूहों में से एक है, जो दशकों से चल रहे संघर्ष में रवांडा की सीमा पर खनिज-समृद्ध पूर्वी कांगो में पैर जमाने की कोशिश कर रहा है। इस विद्रोही समूह को कांगोई क्रांतिकारी सेना के नाम से भी जाना जाता है। ये समूह कांगो सरकार के खिलाफ लड़ रहा है। वहीं, 2021 से कांगो सरकार और सहयोगी बल, जिसमें SAMIDRC और संयुक्त राष्ट्र के सैनिक शामिल हैं, एम23 को गोमा से दूर रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed