फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congo is fighting Mpox, vaccination started after more than 800 deaths, America, European Union sent vaccine

Mpox: एमपॉक्स से लड़ रहा कांगो, 800 से ज्यादा मौतों के बाद टीकाकरण शुरू, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने भेजे टीके

Sat, 05 Oct 2024 09:22 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sat, 05 Oct 2024 09:22 PM IST
सार

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इस बार एमपॉक्स संक्रमण के चलते 859 से ज्यादा मौत हुई हैं। जबकि 30 हजार से अधिक संदिग्ध मामले हैं।

विज्ञापन
Congo is fighting Mpox, vaccination started after more than 800 deaths, America, European Union sent vaccine
मंकीपॉक्स - फोटो : freepik.com

विस्तार

मंकीपॉक्स संक्रमण से निपटने के लिए डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया। यूरोपीय संघ और अमेरिका से 2.65 लाख टीके मिलने के बाद कांगो ने लोगों का टीकाकरण होने लगा है। कांगो अधिकारियों ने शनिवार को गोमा शहर में खुराकें वितरित कीं। 

विज्ञापन

 
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इस बार एमपॉक्स संक्रमण के चलते 859 से ज्यादा मौत हुई हैं। जबकि 30 हजार से अधिक संदिग्ध मामले हैं। जो इस साल अफ्रीका में दर्ज किए गए सभी मामलों का 80 फीसदी और मौतों का 99 फीसदी है। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक आपातकाल घोषित किया है। 
विज्ञापन


कांगो के स्वास्थ्य मंत्री रोजर काम्बा ने कहा कि टीकाकरण अभियान शनिवार से शुरू कर दिया गया। खुराकें केवल जोखिम वाले क्षेत्रों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दी जाएंगीं। टीकाकरण के लिए योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्चों के लिए स्वीकृत टीके की कम से कम 30 लाख खुराकें जापान से आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दुनिया के कई देश इन दिनों मंकीपॉक्स का संक्रमण झेल रहे हैं। अफ्रीकी देशों से शुरू हुआ ये वायरल संक्रमण यूएस-यूके सहित कई एशियाई देशों में भी बढ़ता जा रहा है। वायरल जूनोटिक रोग से मध्य और पश्चिमी अफ्रीका के देश सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 

क्या है एमपॉक्स संक्रमण
एमपॉक्स एक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित वस्तुएं, निकट संपर्क, और शरीर के तरल पदार्थों से फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग की गई वस्तुएं जैसे कपड़े, चादर, तौलिए आदि के इस्तेमाल से बचें। संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थ या घाव के संपर्क में आने से भी संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। सामुदायिक तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।


भारत में भी जारी है अलर्ट
मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए 14 अगस्त को डब्ल्यूएचओ ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था। बढ़ते खतरे के देखते हुए भारत को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। मंकीपॉक्स के जोखिमों को देखते हुए भारत सरकार ने तैयारियों को बढ़ाने और संभावित प्रकोप को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं। संक्रमण की आशंका की स्थिति में रोगियों के इलाज के लिए कुछ अस्पतालों को चिन्हित किया गया है। भारत सरकार ने स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए मंकीपॉक्स के मामलों को प्रभावी ढंग से पहचानने और प्रबंधित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed