फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Community members in Seattle hold rally, demand justice for Jaahnavi Kandula

America: पुलिस की कार से टकराकर जान गंवानी वाली जाह्नवी को इंसाफ दिलाने के लिए जुटे लोग, की ये मांग

Sun, 17 Sep 2023 04:01 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 17 Sep 2023 04:01 PM IST
सार

America: सिएटल पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को जारी बॉडीकैम फुटेज में, अधिकारी डैनियल ऑडरर ने घातक दुर्घटना के बारे में हंसते हुए टिप्पणी की थी। इस मामले में उनकी गलती थी या नहीं इसकी जांच की जाएगी। सिएटल क्षेत्र के दक्षिण एशियाई समुदाय के 100 से अधिक सदस्य शनिवार को डेनी पार्क में एकत्र हुए और उस चौराहे पर पहुंचे जहां कंडुला को मारा गया था।

विज्ञापन
Community members in Seattle hold rally, demand justice for Jaahnavi Kandula
जाह्नवी कंडूला - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की हत्या के लिए संवेदनशीलता, सम्मान और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के लिए जेल की मांग करते हुए दक्षिण एशियाई समुदाय के 100 से अधिक सदस्यों ने उस स्थान पर रैली निकाली, जहां तेज गति से आ रही पुलिस गश्ती कार ने उसे टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी। 23 वर्षीय कंडुला को 23 जनवरी को अधिकारी केविन डेव की ओर से चलाए जा रहे एक पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी थी, जब वह एक सड़क पार कर रही थी। पुलिस वाहन ड्रग ओवरडोज कॉल की रिपोर्ट के बाद रास्ते में 74 मील प्रति घंटे (119 किमी प्रति घंटे से अधिक) गति से चल रहा था।

विज्ञापन


सिएटल पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को जारी बॉडीकैम फुटेज में, अधिकारी डैनियल ऑडरर ने घातक दुर्घटना के बारे में हंसते हुए टिप्पणी की थी। इस मामले में उनकी गलती थी या नहीं इसकी जांच की जाएगी। सिएटल क्षेत्र के दक्षिण एशियाई समुदाय के 100 से अधिक सदस्य शनिवार को डेनी पार्क में एकत्र हुए और उस चौराहे पर पहुंचे जहां कंडुला को मारा गया था। उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था, 'जाह्नवी का सिएटल पुलिस विभाग से ज्यादा महत्व था' और जाह्नवी को न्याय मिले, किलर पुलिसकर्मी को जेल हो। रैली को उत्सव की ओर से आयोजित किया गया था। बोथेल में स्थित एक संगठन जो दक्षिण एशियाई लोगों को उनके समुदायों से जोड़ने में मदद करता है।
विज्ञापन


डी-बेलेव्यू की प्रतिनिधि वंदना स्लेटर ने भीड़ से कहा, "हम भारतीय समुदाय के लोग एक मोनोलिथ नहीं हैं। समुदाय में प्रवासी हैं, लेकिन हम सभी आज एकजुट हैं।" बता दें कि दुर्घटना के वीडियो में अधिकारी की टिप्पणियों पर अंतरराष्ट्रीय आक्रोश पैदा हो गया है। शनिवार को, रैली में भाग लेने वालों ने बताया कि कंडुला का जीवन मूल्यवान था। अपने तीन साल के बेटे को लेकर आईं शिफाली जामवाल ने कहा कि कंडुला स्नातकोत्तर की छात्रा थी और अपने बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका आई थी। जामवाल ने कहा, मैं केवल कल्पना कर सकती हूं कि जाह्नवी की मां पर क्या बीत रही होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जाह्नवी कुंडला के लिए न्याय की मांग करते हुए दक्षिण एशियाई समुदाय के सदस्यों ने सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल और पुलिस प्रमुख एड्रियन डियाज के साथ ही शहर के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। मेयर ब्रूस हैरेल ने घटना पर दुख जताया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed