फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Committed to work together Canadian PM Trudeau on meeting with PM Modi in g7 summit

G7: 'साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध', जी7 सम्मेलन में पीएम मोदी से मुलाकात पर बोले कनाडा के प्रधानमंत्री

Sat, 15 Jun 2024 10:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Jun 2024 10:34 PM IST
सार

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए ट्रूडो ने कहा कि 'मैं इस अहम और संवेदनशील मुद्दे के विवरण में नहीं जाऊंगा, जिस पर हमें आगे काम करने की जरूरत है, लेकिन हमने आने वाले समय में अहम मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।' 

विज्ञापन
Committed to work together Canadian PM Trudeau on meeting with PM Modi in g7 summit
कनाडा के पीएम से मिलते पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत और कनाडा के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं। इस बीच जी7 शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई और दोनों देशों ने साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दोनों नेताओं की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा गया था कि 'जी7 शिखर सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की।'
विज्ञापन


संबंध तनावपूर्ण होने के बाद पहली मुलाकात
खालिस्तानी चरमपंथियों को लेकर तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के बीच पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो के बीच यह पहली बैठक है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए ट्रूडो ने कहा कि 'मैं इस अहम और संवेदनशील मुद्दे के विवरण में नहीं जाऊंगा, जिस पर हमें आगे काम करने की जरूरत है, लेकिन हमने आने वाले समय में अहम मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।' दोनों नेताओं के बीच इससे पहले भारत में हुए जी20 सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। मुलाकात में ट्रूडो ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर निर्वाचित होने की बधाई दी। 
विज्ञापन


निज्जर की हत्या के बाद बिगड़े थे दोनों देशों के संबंध
बीते साल कनाडा में एक खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री ने इसका आरोप भारत पर लगाया, लेकिन भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और आरोपों को बेतुका बता दिया था। कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। भारत कनाडा की धरती से संचालित हो रहे खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर कई बार कनाडा से शिकायत कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed