फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   cambodia man fall in crocodile enclosure torn to pieces by 40 reptiles

Cambodia: 40 मगरमच्छों के बाड़े में गिरा व्यक्ति, मिली दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिला शरीर

Sat, 27 May 2023 11:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिएम रीप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिएम रीप Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 27 May 2023 11:00 AM IST
सार

बाड़े में 40 मगरमच्छ मौजूद थे और लुआन के गिरते ही सारे मगरमच्छ उन पर टूट पड़े। मगरमच्छों ने लुआन के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

विज्ञापन
cambodia man fall in crocodile enclosure torn to pieces by 40 reptiles
कंबोडिया में मगरमच्छ पाले जाते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंबोडिया में एक दर्दनाक मामले सामने आया है। दरअसल कंबोडिया में एक व्यक्ति मगरमच्छों के बाड़े में गिर गया, जिसके बाद सारे मगरमच्छ उस पर टूट पड़े और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति एक लकड़ी के सहारे एक मगरमच्छ को पीछे हटा रहा था लेकिन अचानक से मगरमच्छों के बाड़े में गिर गया, जिसके बाद उसे दर्दनाक मौत मिली। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना कंबोडिया के सिएम रीप शहर की है। यहां रहने वाले 72 वर्षीय लुआन नाम के व्यक्ति का मगरमच्छों का एक फार्म है, जहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। एक मगरमच्छ ने अंडे दिए थे और लुआन नाम उस मगरमच्छ को एक छड़ी से हटाने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान मगरमच्छ ने लुआन की छड़ी को मुंह में दबोचकर ऐसा झटका दिया कि लुआन अनियंत्रित होकर मगरमच्छों के बाड़े में ही गिर गए। 
विज्ञापन


बाड़े में 40 मगरमच्छ मौजूद थे और लुआन के गिरते ही सारे मगरमच्छ उन पर टूट पड़े। मगरमच्छों ने लुआन के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। लुआन के शरीर के जो टुकड़े मिले हैं, उन पर मगरमच्छों के दांतों के निशान हैं और शरीर के कुछ टुकड़े मिले भी नहीं हैं। माना जा रहा है कि मगरमच्छ उन्हें खा गए। बता दें कि साल 2019 में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी, जब कंबोडिया में दो साल की एक बच्ची मगरमच्छ के बाड़े में गिर गई थी और मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कंबोडिया में मगरमच्छों के अंडे, स्किन और उनके मांस के लिए मगरमच्छों को पाला जाता है। खासकर सिएम रीप शहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पालने वाले फार्म मौजूद हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed