फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Clinical trials for Russia Sputnik V Vaccine will being this month in India and other countries

भारत समेत पांच देशों में इस महीने शुरू होगा रूस की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

Mon, 07 Sep 2020 07:13 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 07 Sep 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Clinical trials for Russia Sputnik V Vaccine will being this month in India and other countries
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्सा

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के अध्यक्ष किरिल दिमित्रीव ने सोमवार को बताया कि रूस की कोरोना वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' के ट्रायल इस महीने कुछ देशों में शुरू होंगे। इन देशों में भारत भी शामिल है। भारत के अलावा ये ट्रायल सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), फिलीपींस और ब्राजील में भी होंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले माह घोषणा की थी कि रूस के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 का दुनिया का पहला टीका ‘स्पुतनिक-वी’ विकसित कर लिया है। उन्होंने कहा था कि उनकी एक बेटी को टीका लग चुका है, यह काफी प्रभावी है और शरीर में स्थाई प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में सफलता पाने के लिए रूस की सरकार और वहां की जनता को बधाई दी थी। सिंह ने शुक्रवार को एससीओ की बैठक में कहा था, 'मैं रूस की सरकार और जनता को कोविड-19 महामारी पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए बधाई देता हूं।'


वैक्सीन को लेकर मॉस्को और भारत सरकार के बीच कई स्तरों पर बातचीत हो रही है। इसमें वैक्सीन की आपूर्ति, सह-विकास और सह-उत्पादन जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने भारत के साथ वैक्सीन को लेकर सहयोग के तरीके साझा किए हैं। फिलहाल भारत सरकार की तरफ से इसका बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है।

इस वैक्सीन को मॉस्को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर तैयार किया है। रूस इसी हफ्ते से कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी को आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने जा रहा है। प्रतिष्ठित लैंसेट जर्नल के अनुसार शुरुआती ट्रायल में इस वैक्सीन का कोई गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed