{"_id":"5e7d412d8ebc3e77360e4f77","slug":"citizen-will-get-jail-for-not-following-the-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया में क्वारंटीन का पालन नहीं करने पर भेजा जाएगा जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण कोरिया में क्वारंटीन का पालन नहीं करने पर भेजा जाएगा जेल
Fri, 27 Mar 2020 05:26 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
कोरोना का कहर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस का संदिग्ध होने के चलते सेल्फ क्वारंटीन (स्व एकांतवास) में भेजे जाने के बावजूद बाहर घूमने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की शीर्ष अधिकारी यून तेई-हो ने कहा कि ऐसा करने वाले विदेशी नागरिकों को निर्वासित कर दिया जाएगा, जबकि कोरियाई नागरिकों को एक साल के लिए जेल भेजने के साथ उन पर 8100 डॉलर का जुर्माना भी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कदम देश में बाहर से आने वालों में इस जानलेवा महामारी के मामले बढ़ने के चलते उठाया जा रहा है। 13 से 24 मार्च के बीच क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में गुरुवार को कोरोना वायरस के 104 नए मामले चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 57 मरीज विदेश से आए हैं। इन 57 में से 49 दक्षिण कोरियाई और 8 विदेशी नागरिक हैं। अब देश में कुल 9,241 पीड़ित हो गए हैं। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी 126 से बढ़कर 142 हो गई है।
विज्ञापन