फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Citizen will get jail for not following the Quarantine

दक्षिण कोरिया में क्वारंटीन का पालन नहीं करने पर भेजा जाएगा जेल

Fri, 27 Mar 2020 05:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 27 Mar 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
Citizen will get jail for not following the Quarantine
कोरोना का कहर - फोटो : social media

दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस का संदिग्ध होने के चलते सेल्फ क्वारंटीन (स्व एकांतवास) में भेजे जाने के बावजूद बाहर घूमने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की शीर्ष अधिकारी यून तेई-हो ने कहा कि ऐसा करने वाले विदेशी नागरिकों को निर्वासित कर दिया जाएगा, जबकि कोरियाई नागरिकों को एक साल के लिए जेल भेजने के साथ उन पर 8100 डॉलर का जुर्माना भी लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कदम देश में बाहर से आने वालों में इस जानलेवा महामारी के मामले बढ़ने के चलते उठाया जा रहा है। 13 से 24 मार्च के बीच क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन


कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में गुरुवार को कोरोना वायरस के 104 नए मामले चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 57 मरीज विदेश से आए हैं। इन 57 में से 49 दक्षिण कोरियाई और 8 विदेशी नागरिक हैं। अब देश में कुल 9,241 पीड़ित हो गए हैं। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी 126 से बढ़कर 142 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed