फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Christchurch Attack: Imran Khan said proud of pakistan national who martyred in shooting

इमरान खान बोले- 'श्वेत वर्चस्ववादी आतंकवादी' की गोली से मारे गए पाकिस्तानी नागरिक पर गर्व है

Sun, 17 Mar 2019 02:20 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Christchurch Attack: Imran Khan said proud of pakistan national who martyred in shooting
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्यूजीलैंड में मारे गए अपने देश के नागरिक मियां नईम रशीद की तारीफ की है। इमरान ने कहा कि रशीद न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुई गोलीबारी में 'श्वेत वर्चस्ववादी आतंकवादी' से मुकाबला करते हुए शहीद हुए हैं। दो मस्जिद में हुई इस गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई थी, जो आधुनिक इतिहास का सबसे बदतर सामूहिक गोलीकांड है।  

विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा, 'हम क्राइस्टचर्च में हुए आतंकवादी हमले के पाकिस्तानी पीड़ितों के परिवारों को मदद के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान, मियां नईम रशीद पर फख्र करता है जो श्वेत चरमपंथी आतंक से लड़ने की कोशिश में शहीद हो गए। उनके साहस को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा।' 
विज्ञापन


शुक्रवार को गोलीबारी में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 50 हो गई थी। पुलिस का कहना है कि एक शख्स पर हत्या का आरोप लगा है। जबकि बाकी तीन जिनके पास हथियार मिले हैं, माना जा रहा है कि वह इस कांड में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी माइक बुश ने कहा, 'इस समय केवल एक शख्स को इस हमले के संबंध में आरोपित किया गया है। मैं तब तक कुछ भी निर्णायक नहीं कहूंगा, जब तक हम पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो जाते।' 

शनिवार को हमलावर को कोर्ट में पेश किया गया था। उसे जब कोर्ट में लाया गया तो उसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, अपने इस कृत्य के लिए किसी तरह का पछतावा जताने के बजाए वह कोर्ट में खड़ा मुस्कुरा रहा था।

पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया में जन्मे 28 वर्षीय ब्रेंटन टेरेंट को हाथ में हथकड़ी और कैदियों वाली सफेद रंग की कमीज पहनाकर अदालत में पेश किया था। जज ने उसके खिलाफ हत्या के आरोप तय किए। उस पर और भी आरोप लगाए जा सकते हैं। इसके बाद कोर्ट ने हमलावर को अगली सुनवाई तक हिरासत में भेज दिया है। 

टेरेंट ने शुक्रवार को दो मस्जिदों में गोलीबारी कर 50 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बच गई थी। हमलावर पूर्व फिटनेस ट्रेनर है। पेशी के दौरान उसने कई बार अदालत में मौजूद मीडिया की ओर देखा। वह लगातार मुस्कुरा रहा था। सुरक्षा कारणों के चलते सुनवाई बंद कमरे में हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed