फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese woman travels to Pakistan to meet her lover

Pakistan: प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंची चीनी महिला, तीन साल से स्नैपचैट के जरिए संपर्क में थे दोनों

Thu, 27 Jul 2023 04:37 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 04:37 PM IST
सार

एक चीनी महिला अपने प्रेमी से मिलने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंच गई। चीनी महिला का नाम सुन गाओ फेंग बताया जा रहा है जो 21 साल की है और इस महिला के प्रेमी का नाम जावेद है।

विज्ञापन
Chinese woman travels to Pakistan to meet her lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

इन दिनों सीमा पार की प्रेम कहानियां काफी सुर्खियों में हैं। पहले सीमा हैदर और अंजू तो अब एक चीनी महिला का मामला सामने आया है। पाक पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एक चीनी महिला अपने प्रेमी से मिलने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंच गई। उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी जो प्यार में बदल गई।

विज्ञापन


भारत अंजू और इस चीनी महिला का प्रेमी भी खैबर पख्तूनख्वा का है
चीनी महिला का नाम सुन गाओ फेंग बताया जा रहा है जो 21 साल की है और इस महिला के प्रेमी का नाम जावेद। इन दोनों प्रेमियों खास बात यह है कि भारत अंजू का फेसबुक वाला प्रेमी खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में रहता है और इस चीनी महिला का प्रेमी निचले दीर जिले में। 
विज्ञापन


चीन से सड़क मार्ग से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की गाओ फेंग तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर चीन से गिलगिट होते हुए सड़क मार्ग से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची। पुलिस ने बताया कि जावेद मूल रूप से खैबर पख्तूनख्वा के आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित बाजौर जिले का रहने वाला है। वहीं अफगानिस्तान की सीमा से लगे बाजौर जिले में सुरक्षा स्थिति के कारण जावेद महिला को अपने गृहनगर के बजाय निचले दीर जिले के समरबाग तहसील में अपने मामा के घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल तक संपर्क में थे दोनों
पुलिस ने कहा कि महिला के यात्रा दस्तावेज सही हैं और उसने अभी तक जावेद के साथ निकाह नहीं किया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि चीनी महिला ने इस्लाम कबूल कर लिया है। निचले दीर जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि चीनी महिला को सुरक्षा प्रदान की गई थी और सुरक्षा चिंताओं के कारण उसकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। जावेद और फैंग की मुलाकात सोशल मीडिया एप स्नैपचैट पर हुई थी और वे तीन साल तक संपर्क में थे।

सतलुज नदी का बाढ़ का पानी भारतीय नागरिकों को बहाकर पाकिस्तान ले गया
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सतलुज नदी के बाढ़ के पानी में बहकर पाकिस्तान पहुंचे एक बधिर भारतीय नागरिक को एक खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया है। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने यहां कहा कि 50 वर्षीय भारतीय नागरिक बहरा है और सांकेतिक भाषा के माध्यम से बातचीत करता है। उसने कहा कि वह एक हिंदू है और बाढ़ का पानी उसे बहाकर यहां ले आया है।


प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को लाहौर से लगभग 70 किलोमीटर दूर पंजाब के कसूर जिले के गंडा सिंह वाला के पास सतलुज के बाढ़ के पानी से वह व्यक्ति बहकर पाकिस्तान में चला गया। मेडिकल जांच के बाद शख्स को जांच के लिए खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed