{"_id":"611acadb45c69707da72e7ba","slug":"chinese-woman-claims-china-harassing-uighurs-muslims-by-keeping-them-in-secret-prison-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी महिला का दावा: दुबई की गुप्त जेल में उइगर मुस्लिमों को रखकर उनका उत्पीड़न करता है चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीनी महिला का दावा: दुबई की गुप्त जेल में उइगर मुस्लिमों को रखकर उनका उत्पीड़न करता है चीन
Tue, 17 Aug 2021 02:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:00 AM IST
सार
- कैद में रही युवा चीनी महिला का दावा, विदेशों में भी चीन चला रहा हिरासत केंद्र
- महिला ने बताया कि उसे 8 दिनों तक दुबई में चीन द्वारा संचालित गुप्त हिरासत केंद्र में दो लोगों के साथ रखा गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में उइगर मुस्लिमों का उत्पीड़न तो पूरी दुनिया की नजर में आ चुका है लेकिन अब यह भी पता चला है कि चीन विदेशों में भी अपने देश के अल्पसंख्यकों पर हिरासत केंद्रों में रखकर उनका उत्पीड़न करता है।
विज्ञापन
कैद में रही चीनी महिला का दावा, विदेशों में भी चीन चला रहा हिरासत केंद्र
एक युवा चीनी महिला ने बताया कि उसे 8 दिनों तक दुबई में चीन द्वारा संचालित गुप्त हिरासत केंद्र में दो लोगों के साथ रखा गया। महिला ने बताया कि उसके पास इस संबंध में सबूत भी हैं।
विज्ञापन
26 साल की वु हुआन के मंगेतर को चीन से असहमति रखने वाला माना जाता है। हुआन चीन वापस प्रत्यर्पण से बचने के लिए भाग रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक होटल से किया गया और चीनी अधिकारियों ने एक विला में उन्हें रखा। इसे एक जेल में तब्दील किया गया था। वहां दो और उइगर कैदी मौजूद थे।
विज्ञापन
उसने बताया कि उनसे चीनी भाषा में पूछताछ की गई और धमकी दी गई। उनके मंगेतर को परेशान करने के लिए कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। आखिरकार महिला 8 को जून को रिहा कर दिया गया और अब वह नीदरलैंड्स में शरण मांग रही है। हुआन की इन बातों से विशेषज्ञ इस बात को लेकर हैरान हैं कि चीन ने इस तरह के केंद्र देश के बाहर भी स्थापित कर लिए हैं।
चीन और दुबई ने नहीं दिया जवाब
पत्रकारों ने हुआन के पासपोर्ट पर लगी मुहर, एक चीनी अधिकारी द्वारा उनसे सवाल जवाब की रिकॉर्डिंग और उसके द्वारा मदद के लिए भेजे गए संदेश वाले साक्ष्य देखे और सुने हैं। इस बारे में जब चीन और दुबई से टिप्पणी के लिए अनुरोध किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। ताइवान के एकेडेमिया सिनिका में प्रोफेसर यू जिए चेन ने कहा कि दुबई या किसी भी अन्य देश में ऐसी सुविधा असामान्य है।
चीनी अधिकारी ने की पूछताछ
हुआन का कहना है कि 27 मई को चीनी अधिकारियों ने उनसे होटल में पूछताछ की थी और उसके बाद पुलिस उन्हें ले गई। उन्हें तीन दिनों तक पुलिस स्टेशन में रखा गया और तीसरे दिन एक चीनी अधिकारी ने उनसे पूछताछ की। हुआन का कहना है कि चीनी अधिकारी ने पूछा कि क्या उन्होंने चीन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए विदेशी समूहों से पैसे लिए हैं।