फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Vice Foreign Minister arrives in Nepal to attend high-level meeting

China-Nepal: चीनी उप विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे, उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे

Mon, 24 Jun 2024 04:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Jun 2024 04:59 PM IST
सार

China-Nepal: नेपाल के उप विदेश मंत्री सुन विदोंग सोमवार को तीन दिवसीय नेपाल दौरे पर पहुंचे। वह राजनयिक परामर्श तंत्र की 16वीं बैठक में भाग लेंगे। इसके अलावा, वह प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
Chinese Vice Foreign Minister arrives in Nepal to attend high-level meeting
सुन विदोंग - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीन के उप विदेश मंत्री सुन विदोंग सोमवार को तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर काठमांडू पहुंचे। इस दौरान वह नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच राजनयिक परामर्श तंत्र की 16वीं बैठक में भाग लेंगे। 

विज्ञापन


कल होगी नेपाल-चीन राजनयिक परामर्श तंत्र की बैठक
नेपाल के विदेश मंत्रालय के पूर्वोत्तर एशिया प्रभाग के प्रमुख कृष्ण प्रस्दा ढकाल ने यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चीनी उप मंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, नेपाल-चीन राजनयिक परामर्श तंत्र की 16वीं बैठक मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में होगी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विदेश सचिव सेवा लम्साल परामर्श तंत्र की बैठक में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। जब सुन विदोंग चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी मिलने का कार्यक्रम
काठमाडू में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में नेपाल और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। सुन विदोंग का राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से भी मिलने का कार्यक्रम है। वह 26 जून को काठमांडू से रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed